{"_id":"6223afa03153ac283566f3e5","slug":"one-day-the-supply-of-gas-to-glass-units-and-domestic-consumers-will-be-disrupted-firozabad-news-agr526202584","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन बाधित रहेगी कांच इकाईयों और घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन बाधित रहेगी कांच इकाईयों और घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली पर्व के दौरान शहर में संचालित करीब 70 कांच इकाइयों और घरेलू गैस का इस्तेमाल कर रहे 1400 उपभोक्ताओं के यहां नेचुरल गैस की सप्लाई बंद रहेगी। गैस पाइप लाइन में मरम्मत कार्य के लिए गेल इंडिया के अफसरों ने लगभग 24 घंटे का शट डाउन लेने की बात कही है। हालांकि शट डाउन की तिथि अभी निश्चित नहीं है।
नगला भाऊ, राजा का ताल एवं शहर के आंतरिक इलाकों में संचालित करीब 70 कांच व चूड़ी इकाइयों व घरेलू कनेक्शन धारक 1400 पीएनजी गैस उपभोक्ताओं को होली के आसपास करीब 24 घंटे तक गैस सप्लाई नहीं मिलेगी। गैस पाइप लाइन व प्रमुख जगहों पर लगे गैस वॉल्ब की मरम्मत के लिए गेल इंडिया ने इस तरह का नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि अभी गेल की ओर से शट डाउन की तिथि व समय निर्धारित नहीं किया है।
लेकिन शटडाउन से जुड़ी सूचना इकाई संचालकों व घरेलू गैस कनेक्शन धारकों को दी गई है। क्षेत्रीय अधिकारी गेल गैस लिमिटेड आशीष केशरवानी के मुताबिक पाइप लाइन मरम्मत के मद्देनजर प्रस्तावित शट डाउन अगले सप्ताह किसी भी तारीख को लिया जाएगा। जिसका नोटिफिकेशन सभी वाणिज्यिक व घरेलू उपभोक्ताओं को समय से जारी किया जाएगा।