फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One criminal arrested in police encounter another absconding in shikohabad

UP: वारदात करने जा रहे बाइक सवारों से मुठभेड़...पुलिस पर की फायरिंग, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Mon, 22 Sep 2025 06:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 22 Sep 2025 06:53 PM IST
सार

पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका साथी माैका पाकर भाग निकला।

विज्ञापन
One criminal arrested in police encounter another absconding in shikohabad
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने जा रहे बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की छीछामई पुल के पास रविवार रात मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया, जो कि पैर में गोली लगने से घायल है। दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि शिकोहाबाद पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक सवार दो बदमाश छीछामई पुल के समीप किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार एवं उनकी पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों की घेराबंदी की। 
विज्ञापन


खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश सूरजीत उर्फ सीटू निवासी नगला कन्हई थाना खैरगढ़ के पास से तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा एवं बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया और बाद में जेल भेज दिया। फरार बदमाश अजय निवासी फतेहपुर थाना शिकोहाबाद की तलाश जारी है।


बाइक सवार दोनों बदमाश क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। सूचना पर मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा है। जबकि दूसरा भाग निकला है। भागे हुए बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है। -प्रवीण कुमार तिवारी सीओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed