फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   On the anniversary of the plantation Jamnalal

जमनालाल की जयंती पर किया पौधरोपण

Wed, 04 Nov 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 04 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
On the anniversary of the plantation Jamnalal
स्वाधीनता सेनानी व समाज सुधारक जमनालाल बजाज की 126वीं जयंती के मौके पर बुधवार को
विज्ञापन

पौधारोपण के साथ गाय पूजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ हिंद परिसर स्थित जमनालाल अरण्य वन में जमनालाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर महिला मंडल द्वारा जमनालाल जी का पसंदीदा भजन -राम रतन धन पायौ एवं प्रेम मुदित मन से कहो, जैसे भजनों को गाया गया। प्रशासनिक प्रबंधक आरके सिंह ने संचालन करते हुए जमनालाल बजाज के पंद्रह व्यापार बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार नियमों का पालन करते हुए भी सफल व्यापार किया जा सकता है। मुख्य अतिथि बीबी मुखोपाध्याय ने भी बजाज के जीवन पर प्रकाश डाला। हिंद परिसर स्थित जमनालाल अरण्य में बेल का पौधा लगाया गया, साथ ही जानकी एवं लक्ष्मी गाय का पूजन किया गया। कार्यक्रम में एचओ शर्मा, सुमित सैनी, मैथी, मुनीश कुशवाह, आरके सक्सेना, गोपाल सिंह, दीपक औहरी, अभय दीक्षित, धर्मेंद्र उपाध्याय, श्रीकांत पांडेय, मनीष पाठक, माया शर्मा, प्रभा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed