फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Omicron threat: 22 more people returned to honeymoon from abroad

ओमिक्रॉन का खतरा : विदेश से सुहागनगरी लौटे 22 और लोग

Thu, 09 Dec 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Omicron threat: 22 more people returned to honeymoon from abroad
ओमिक्रॉन का खतरा : विदेश से सुहागनगरी लौटे 22 और लोग
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जिले में विदेश से लौट रहे लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे सुहागनगरी में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर रात 22 और विदेश यात्री सुहागनगरी पहुंचे। सुबह स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस की टीम ने विदेश यात्रियों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए। इसके बाद यात्रियों को सात दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया। जिले में करीब 100 लोग हाल में ही विदेश यात्रा कर वापस लौटे हैं।
दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। इस कारण लोग अपने वतन वापस लौट रहे हैं। इन पर स्वास्थ्य विभाग विशेष निगरानी करने में जुटा है। जिन लोगों से संपर्क नहीं हो सका उन लोगों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेने पहुंची। वहीं पूर्व में जो लोग विदेश से आए हैं उनसे स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम से प्रतिदिन फोन पर संपर्क किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि विदेेश से आने वाले लोगों के सैंपल करा रहे हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर हो रही जांच
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जांच कर रही हैं। राहत कि बात है कि अभी तक जिले में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed