{"_id":"61c762a0f4be8a38bc6eec5b","slug":"omicron-checking-oxygen-plant-and-ventilator-firozabad-news-agr519113741","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन : ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर कर रहे चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन : ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर कर रहे चेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमिक्रॉन : ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर कर रहे चेक
फिरोजाबाद। कोरोना की तीसरी लहर नजदीक बताई जा रही है। मास्क लगाने के लिए आदेश दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने को कहा गया है। कोविड वार्ड तैयार हैं। जिले के अस्पतालों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर और अन्य उपकरण प्रतिदिन चालू कर देखे जा रहे हैं। अधिकारी भी नियमित निरीक्षण कर रहे हैं।
कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक बताई जा रही है। विदेशों के बाद अब देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत काफी रहीं थी। तीसरी लहर में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। मेडिकल कॉलेज, संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट प्रतिदिन चेक किए जा रहे हैं।
मास्क नहीं तो सामान नहीं
मास्क और कोविड नियमों के प्रति लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं। शासन ने निर्देश दिए कि मास्क नहीं तो सामान नहीं की जागरूकता फैलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने कहा कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आज से अभियान शुरू कर दिया है। इसलिए लोग कोविड नियमों का पालन करें।