फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   old man who came to attend court hearing died of a heart attack

UP: कोर्ट में तारीख पर आए वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत...मकान पर हो गया था कब्जा, पांच साल से लड़ रहे थे केस

Wed, 04 Jun 2025 06:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 04 Jun 2025 06:37 PM IST
सार

मकान पर एक महिला ने कब्जा कर लिया है। जनपद न्यायालय में विजय गुप्ता ने करीब 6 साल पहले वाद दायर किया था। तभी से वह कोर्ट में तारीख कर रहे थे।
 

विज्ञापन
old man who came to attend court hearing died of a heart attack
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजाबाद में जमीन के विवाद की तारीख करने के लिए जनपद न्यायालय आए एक वृद्ध की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई। तारीख से पहले या बाद में उनकी मौत हुई, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि किसी महिला से उनका मकान को लेकर विवाद 5 साल से चला आ रहा था।
विज्ञापन


आगरा दयालबाग के दयाल अपार्टमेंट निवासी विजय कुमार गुप्ता (67) का सुहागनगर के सेक्टर दो में एक मकान है। जिस पर एक महिला ने कब्जा कर लिया है। जनपद न्यायालय में विजय गुप्ता ने करीब 6 साल पहले वाद दायर किया था। तभी से दोनों पक्ष न्यायालय में तारीख कर रहे थे। 
विज्ञापन


बुधवार को भी विजय गुप्ता न्यायालय में तारीख करने के लिए आए थे। जहां हृदय गति रुकने के कारण वह गश खाकर जमीन पर गिर गए। यह देख मौके पर अधिवक्ता और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। मृतक के भतीजे मनीष ने बताया कि उनका करीब 6 साल से न्यायालय में वाद चला आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहाग नगर स्थित मकान पर एक महिला ने कब्जा कर लिया है। जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। उनका एक बेटा है। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय में हृदय गति रुकने से वृद्ध की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed