फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   old man died due to heat who used to collect garbage in Firozabad

फिरोजाबाद में गर्मी ले रही जान: वृद्ध की अचानक बिगड़ी तबीयत, चौराहे पर गिर पड़ा; तोड़ दिया दम

Mon, 17 Jun 2024 07:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 07:39 PM IST
सार

फिरोजाबाद में गर्मी जान ले रही है। यहां वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चौराहे पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर उशकी मौत हो गई।

विज्ञापन
old man died due to heat who used to collect garbage in Firozabad
गर्मी ले रही जान, heat wave - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गर्मी से बुरा हाल है। सोमवार को भीषण गर्मी से कबाड़ बीनने वाले वृद्ध की अचानक तबियत खराब हो गई। पुलिस ने इसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मैनपुरी चौराहे के पास का है। यहां दोपहर को एक 60 वर्षीय वृद्ध बीमारी की हालत में पड़ा मिला। इसको देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल ही इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बीमार वृद्ध को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है। वह शराब पीता था। बीमार भी प्रतीत हो रहा था। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। संभवतः भीषण गर्मी की चपेट में आने की वजह से उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed