{"_id":"6543dbf4f24ee1f74c06248b","slug":"old-lady-died-during-treatment-in-private-hospital-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-8794-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्राइवेट अस्पताल में वृद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्राइवेट अस्पताल में वृद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
Thu, 02 Nov 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मैनपुरी जनपद से इलाज के लिए आई वृद्धा ने तीन दिन बाद निजी चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। इसके चलते परिजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख अस्पताल स्टाफ भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल के संचालक एवं चिकित्सक के खिलाफ मृतका के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
जनपद मैनपुरी के थाना बरनाहल के गांव संदपुर नवादा निवासी मिथलेश (60) बीमार चल रही थीं। इसके चलते उपचार के लिए उन्हें मैनुपरी-एटा रोड स्थित प्राइवेट मैक्स अस्पताल में लाया गया था। यहां तीन दिनों से उनका उपचार चल रहा था। बुधवार रात लगभग 9.30 बजे के करीब अचानक वृद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के बेटे अजीत कुमार का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते उसकी मां की मृत्यु हुई है। चिकित्सकों ने मामला बिगड़ने पर अस्पताल से आगरा या अन्य बड़े अस्पताल में उपचार कराने के लिए कहकर निकाल दिया था। जबकि वृद्धा की मौत हो गई थी। परिजन ने वृद्धा की मौत होने के बाद चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख संचालक एवं चिकित्सक तथा स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज फिरोजाबाद भिजवाया।
विज्ञापन
वर्जन
मैनपुरी-एटा रोड स्थित मैक्स अस्पताल की घटना है। इसमें चिकित्सकों एवं संचालक के खिलाफ मृतका के बेटे अजीत ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
अनिल कुमार इंस्पेक्टर, शिकोहाबाद