{"_id":"bc94c8ba2f279a2aa243298a0e596308","slug":"officers-rushed-supplies-to-repair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति दुरुस्त करने दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति दुरुस्त करने दौड़े अफसर
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 01 Nov 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव की मतगणना में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अफसर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दौड़ लगाते रहे। रात में सुचारु आपूर्ति कराने के लिए सभी अवर अभियंताओं की ड्यूटी लगा दी गई।
जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए जनपद के सभी नौ ब्लाकों में रविवार सुबह से मतगणना प्रारंभ हो गई थी। मतगणना के दौरान विद्युत व्यवधान न हो, इसके लिए डीएम विजय किरन आनंद द्वारा विभाग के अफसरों को पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। डीएम के निर्देश पर विभाग के उच्च अधिकारी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पर सुबह से ही नजर बनाए हुए थे।
मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर आपूर्ति की जानकारी लेते रहे। कहीं फाल्ट आदि होने पर तत्काल उसे दूर कराकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई। देर रात तक चलने वाली मतगणना के लिए एक्सईएन द्वारा सभी अवर अभियंताओं और लाइन स्टाफ का अलर्ट कर दिया गया था। साथ ही अवर अभियंताओं की रात में भी ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
इस संबंध में एक्सईएन ग्रामीण आरबी रॉय ने बताया कि मतगणना को देखते लगातार क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है। रात में आपूर्ति सुचारु रखने के लिए अवर अभियंता और लाइन स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कहीं फाल्ट होने पर तत्काल उसे दूर किया जाए, जिससे मतगणना कार्य में व्यवधान न हो।
संडे के दिन भी खुले कैश काउंटर
विद्युत विभाग द्वारा संडे के दिन भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कैश काउंटर खोले गए, लेकिन मतगणना के चलते दिन भर कैश काउंटर खाली पड़े रहे। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया, सुहाग नगर, एसएन, गांधी पार्क, लेबर कालोनी, रामनगर सहित टाउन एरिया में बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिल जमा करने पहुंचे।