{"_id":"25529822511af8cfc295323a64ddc8f3","slug":"officers-now-worry-haunting-summer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की अफसरों को अभी से सता रही चिंता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की अफसरों को अभी से सता रही चिंता
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के मौसम की चिंता अभी से अफसरों को सताने लगी है। गर्मी में जनता को भरपूर पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम द्वारा लंबे समय से बंद पड़े नौ नलकूप चालू कराए गए हैं। पुराने नलकूप चालू होने से शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट काफी हद तक दूर हुआ है।
सुहागनगरी में लगातार जलस्तर गिरने के कारण पूरे जनपद में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। गर्मी के मौसम में हर साल पेयजल संकट को लेकर जनता द्वारा आंदोलन, धरना प्रदर्शन, मार्ग जाम किए जाते हैं। सुहाग नगर सेक्टर दो में करीब डेढ़ साल पहले नगर निगम द्वारा नलकूप स्थापित कराया गया था। खारे पानी की समस्या के चलते नलकूप को यथास्थिति छोड़ दिया गया। जलकल विभाग के महाप्रबंधक बीएन द्विवेदी के निर्देश पर कर्मचारियों ने नलकूप को नए सिरे से बोर कराकर खारे पानी वाले स्थान को टेप किया गया। इस नलकूप से जोशियान मोहल्ले सहित कई क्षेत्रों में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं छारबाग वाल्मीकि पार्क, सांती रोड, हिमायूंपुर, लेबर कालोनी, कौशल्या नगर और ठारपूठा में लंबे समय से बंद पड़े नलकूपों को चालू कराया गया है। इन नलकूपों के चालू होने से शहर में काफी हद तक पेयजल संकट दूर हुआ है।