फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Office open to fix reservation even on holidays

अवकाश के दिन भी आरक्षण तय करने को खुले कार्यालय 11

Fri, 26 Feb 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Office open to fix reservation even on holidays
फिरोजाबाद। शुक्रवार को अवकाश के बावजूद विकास भवन में प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण को लेकर कवायद चलती रही। अधिकारी ब्लॉकवार जनसंख्या एवं आरक्षण सीट को जारी किए जाने से पहले मिलान करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

पंचायतों के आरक्षण पर हर किसी की नजर टिक गई है। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट तो पहले ही महिला के लिए आरक्षित कर दी है। प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य के कितने पद आरक्षित रहेंगे और कितने अनारक्षित इसका ब्योरा शासन ने भेज दिया है लेकिन किस ब्लॉक की कौन सी ग्राम पंचायत के प्रधान का पद आरक्षित श्रेणी का होगा कौन सा अनारक्षित एवं कौन से गांव में प्रधान महिला चुनी जाएगी इसका खाका जिला स्तर पर तय होगा।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने ब्लॉकों से बीडीओ, एडीओ पंचायत से जनसंख्या के हिसाब से प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों के आरक्षण का चार्ट तो तैयार करके मंगा लिया है। इसके आधार पर जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण सीट दो मार्च को जारी किए जाने से पूर्व जनसंख्या एवं शासनादेश के अनुरूप आरक्षण सीट सही तैयार की है या फिर कोई खामी है इसका मिलान जिले के प्रमुख अफसरों द्वारा किया जा रहा है। इसमें सीडीओ चर्चित गौड़, पीडी डीआरडी, देवेंद्रपाल सिंह, डीडीओ राजेश कुरील व डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत देशराज सिंह तथा पंचायती राज विभाग के बरिष्ठ लिपिकों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed