{"_id":"5e3076c88ebc3e4b1d52d452","slug":"obc-firozabad-news-agr4268724148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग की समस्याओं का समाधान 15 दिन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग की समस्याओं का समाधान 15 दिन में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हीरा ठाकुर ने मंगलवार को सिविल लाइन स्थित निरीक्षण भवन में प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ा वर्ग के हितों को मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि अब पिछड़ा वर्ग के लोग एक सादे कागज पर समस्याएं लिखकर पिछड़ा वर्ग आयोग को सीधे फैक्स या पंजीकृत डाक से भेज सकते हैं। उनकी समस्याओं का निस्तारण 15 दिनों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) से किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी।
जनपद में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी-विवाह के लिए अनुदान योजनांतर्गत के तहत 1098 व्यक्तियों को प्रति लाभार्थी रुपये 20 हजार की दर से 219.60 लाख की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। उन्होंने छात्रवृत्ति योजना और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की कंप्यूटर ओ लेवल प्रशिक्षण योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर मेयर नूतन राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनुपम राय, भाजपा के बृजप्रांत मंत्री अश्वनी भारद्वाज, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।