{"_id":"99a4e731980ca1627daec5789c0e7593","slug":"nss-camp-was-in-the-ability-of-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस शिविर में दिखी छात्राओं की काबलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस शिविर में दिखी छात्राओं की काबलियत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 21 Feb 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएल जैन डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विशेष शिविर में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोली बनाई। समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार किया।
रंगोलियों तरह-तरह के रंग बिखेर कर छात्राओं ने जनसंख्या वृद्धि, कन्या भ्रूण हत्या, निरक्षरता आदि से दूर रहने का संदेश दिया। सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन प्रोफेसर नवीन माहेश्वरी के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय हिमांयुपुर में किया गया। शिविर के दूसरे सत्र में जनसंख्या वृद्धि विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने देश में बढ़ती तेजी से जनसंख्या एवं उसे रोकने पर विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में नीरू वर्मा प्रथम, अंजली शर्मा द्वितीय एवं तुलसी शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वंदना, कंचन, खुशबू, मेघा, नीति, जया, जूली कुमारी आदि ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।