फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Now The school will not be able to forgery in enrollment

विद्यालय अब नहीं कर सकेंगे नामांकन में फर्जीवाड़ा

Sat, 20 Aug 2016 01:06 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 20 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Now The school will not be able to forgery in enrollment
स्कूल का प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला
आधार कार्ड व बैंक खाता नंबर भी अब करने होंगे फीड
विज्ञापन

अब छात्र-छात्राओं के नामांकन के नाम पर फर्जीवाड़ा नहीं चल सकेगा। शासन ने विद्यालयों में कक्षा एक से इंटर तक की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्रओं का डाटा आनलाइन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत छात्र-छात्राओं की कक्षा, आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम, माता-पिता के नाम की सूचना संकलित की जाएगी। विद्यालय से छात्र-छात्राओं का ब्योरा एकत्रित होने के पश्चात उसे शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन किया जाएगा, जिससे योजनाओं की धनराशि का सही इस्तेमाल हो सके। सबसे ज्यादा गड़बड़ झाला परिषदीय विद्यालयों के नामांकन में है। तमाम बच्चे निजी विद्यालयों के साथ परिषदीय स्कूलों में नामांकित हैं। इसका खुलासा अफसरों के निरीक्षण में हो चुका है। बीएसए सच्चिदानंद यादव का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या को सही करने के लिए शासन ने आनलाइन डाटा फीड करने का आदेश दिया है। सूची मांगी जा रही है।

छह से चौदह वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों को कक्षा एक से आठ तक की शिक्षा मुहैया कराने के मकसद से सर्व शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है। करीब दो लाख से अधिक बच्चे परिषदीय स्कूलों में नामांकित हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कक्षा छह से इंटर तक की शिक्षा में लगभग एक लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब शासन ने नामांकन में आंकड़ों की गड़बड़ी को रोकने के लिए छात्र-छात्रओं का डाटा आनलाइन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed