फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Now farmers will soon get water for irrigation

अब किसानों को सिंचाई के लिए जल्द मिलेगा पानी

Sat, 04 Dec 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Now farmers will soon get water for irrigation
फिरोजाबाद। नारखी, टूंडला और फिरोजाबाद के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए अब पानी का दंश नहीं झेलना होगा। शुक्रवार को सदर विधायक मनीष असीजा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ रजबहा का निरीक्षण कर दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि हाथरस ब्रांच में सिल्ट जमा होने के कारण 280 क्यूसेक पानी में से महज 40 प्रतिशत पानी किसानों को मिल पा रहा था। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत हो रही थी। विधायक ने बताया कि किसानों की समस्या के मद्देनजर प्रदेश सरकार को पूरे मामले से अवगत कराया गया था।
विज्ञापन

इस पर प्रदेश सरकार द्वारा करीब 13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। इसके चलत रजबहा की सफाई और पुलियों के निर्माण के साथ ही अन्य कार्य लगभग पूरा करा लिया गया है। शेष कार्य को क्लोजर लेकर जल्द पूरा करा दिया जाएगा। इस बीच किसानों को फसलों की सिंचाई को पानी की समस्या का दंश नहीं झेलना होगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता रामगोपाल, सहायक अभियंता शशांक चाहर, अवर अभियंता शारिक हुसैन, अरुण जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीन ब्लॉक के किसानों को मिलता था पानी
हाथरस ब्रांच से निकलने वाले फिरोजाबाद रजबहा की लंबाई करीब 48.48 किलोमीटर है। इसकी पानी की क्षमता करीब 208 क्यूसेक है। इस रजबहा से रजावली, बछगांव, आतीपुर, मुरथर एवं नागऊ के मध्यम से टूंडला, नारखी तथा फिरोजाबाद ब्लॉक किसानों को पानी दिया जाता है।

- डार्क जोन है नारखी, टूंडला और सदर ब्लॉक
सदर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि पानी के संकट के कारण नारखी, टूंडला और फिरोजाबाद ब्लॉक डार्क जोन में है। इन क्षेत्रों में खारे पानी की समस्या भी है। ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर यहां की समस्या के लिए शासन में पैरवी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed