फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   notice to ten graam pradhan

शौचालय न बनाने वाले दस प्रधानों को नोटिस

Wed, 21 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 21 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
शौचालयों का निर्माण निर्धारित समय में पूरा करने पर डीएम ने जिले के दस प्रधानों को नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि 31 जनवरी तक यदि गांव में शौचालयों का निर्माण पूर्ण नहीं किया गया तो वित्तीय अधिकारों को समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। लक्ष्य में ये गांव वित्तीय वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 के शामिल हैं।
विज्ञापन


लोहिया गांव के शौचालय निर्माण प्रगति की समीक्षा मंगलवार को की गई। इसमें वित्तीय वर्ष 2012-13 के चार एवं 2013-14 के छह गांव में शौचालय का निर्माण अभी तक अधूरा मिला। बताया गया हैं कि इन गांवों के प्रधानों ने कोई रुचि नहीं ली है। इसमें जसराना ब्लाक के गांव झपारा की प्रधान सरोज देवी, आरौंज के मुन्नालाल, जायमई के महेशचंद्र एवं कुढ़ी की कुसुमादेवी शामिल हैं। जबकि वर्ष 2013-14 के लोहिया गांव में कुर्रीकूपा की ग्राम प्रधान साधना देवी, राहतपुर की पुष्पादेवी, पैगू की दाख श्री, पुनच्छा के सूरजकुमार, बैरनी सनोरा की राखी व बनवीरपुर कुढ़ी के ग्राम प्रधान अश्वनी कुमार शामिल हैं। डीएम विजय किरन आनंद ने इन प्रधानों को 31 जनवरी तक का अवसर दिया है। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के जिला कोआर्डिनेटर राजीवनयन गुप्ता ने कहा कि सभी प्रधानों को नोटिस भेजे हैं। पूर्व में कई सचिवों व प्रधानों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


लक्ष्यपूर्ति को ग्रामवार अधिकारी किए तैनात
शौचालयों का निर्माण 30 जनवरी तक पूर्ण कराने को ग्रामवार अफसरों को तैनात किया गया है। इसमें सीडीओ ये लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट , बीडीओ और सचिव तक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed