फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NOTICE

अवैध निर्माण, प्लॉटिंग कराने पर 20 लोगों नोटिस

Fri, 27 May 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
NOTICE
अवैध निर्माण, प्लॉटिंग कराने पर 20 लोगों नोटिस
विज्ञापन

फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के अफसरों ने तत्काल निर्माण रोकने को कहा
एक सप्ताह में जवाब देने को कहा, अन्यथा होगी सीलिंग की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बगैर मानचित्र पास कराए आवासीय कॉलोनी बनाने, स्वीकृत मानचित्र से अधिक क्षेत्रफल पर निर्माण कार्य कराने के मामले में विकास प्राधिकरण ने 20 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। सभी लोगों के विरुद्ध विप्रा के अवर अभियंताओं ने सर्वे के बाद अपनी रिपोर्ट दी थी।
फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण क्षेत्र के मास्टर प्लान एरिया फिरोजाबाद और टूंडला में मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर कॉलोनी बना कर प्लॉटिंग करने, स्वीकृत मानचित्र से ज्यादा क्षेत्रफल में मनमाने तरीके के निर्माण कराने वालों की होड़ सी लगी है। विकास प्राधिकरण(विप्रा) प्रशासन ने इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्ती शुरू कर दी है। जन शिकायत अथवा प्रवर्तन की कार्रवाई के दौरान एक सप्ताह इस तरह के करीब 20 मामले पकड़ में आए। विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी किए हैं। सभी को तत्काल अवैध निर्माण को रोकने और एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में भवन ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

-----
टूंडला में अवैध प्लॉटिंग की होड़
विप्रा द्वारा अवैध प्लॉटिंग अथवा कॉलोनी बनाने के मामले में सर्वाधिक नोटिस टूंडला क्षेत्र में जारी किए गए हैं। मास्टर प्लान वाले एरिया टूंडला में राधाकृष्ण एन्क्लेव एटा रोड टूंडला में महावीर टोल प्लाजा कॉलोनी, विजय एस्टेट के अलावा शगुन मैरिज होम के समीप, बसई मंडी समिति के समीप, एसएस स्कूल रोड के समीप अवैध प्लॉटिंग कराने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा पुरूषोत्तम दीक्षित महावीर नगर फिरोजाबाद, आलोक ग्लास वर्क्स ढोलपुरा फिरोजाबाद, राजेद्र प्रसाद जलेसर रोड मुईउद्दीनपुर, जोगेद्र राजपूत मक्खनपुर, वीरेश्वर सिंह मैनपुरी रोड शिकोहाबाद, किरन जैन नगला मिर्जा फिरोजाबाद, राधारानी रसीदपुर कनैंटा, सर्वेश बघेल पचवान, गणेश नगर फिरोजाबाद निवासी आनंद अग्रवाल,सुधीर गुप्ता विभव नगर फिरोजाबाद,सुनील दत्त बंसल शिव नगर जलेसर रोड फिरोजाबाद, बंटी जैन सर्कुलर रोड फिरोजाबाद के अलावा फिरोजाबाद निवासी राजेद्र कुमार चौबेजी का बाग और घनी आबादी वाले सदर बाजार मे बगैर नक्शा पास व्यवसायिक दुकान निर्माण कराने पर राजेद्र कुमार रानीवाला आदि को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्शा पास कराए बगैर निर्माण कराने और स्वीकृत मानचित्र से ज्यादा भूमि पर निर्माण कराने वाले 20 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को तत्काल निर्माण रोकने और एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में डीएम को रिपोर्ट भेज कर सीलिंग और अन्य विधि सम्मत कार्रवाई की जाएंगी।
- कप्तान सिंह, एक्सईन, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed