फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NOTICE

नोटिस से निजात के लिए हाईकोर्ट पहुंचे कारखानेदार

Thu, 28 Apr 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
NOTICE
नोटिस से निजात के लिए हाईकोर्ट पहुंचे कारखानेदार
विज्ञापन

बकाया गृहकर व जलकर के नोटिस के विरुद्ध दायर की याचिका
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। 2014 से बकाया गृहकर एवं जलकर संबंधी नगर निगम के नोटिस से निजात पाने के लिए औद्यागिक आस्थान नगला भाऊ के कारखानेदारों ने अब हाईकोर्ट की शरण ली है। कारखानेदारों की मानें तो हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया है। जल्द ही इस पर सुनवाई होगी।
याचिका औद्योगिक मामलों की पैरवी करने वाले शहर के एक अधिवक्ता की मदद से द इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव सोसायटी ने दायर की है। सोसायटी के पदाधिकारियों की मानें तो याचिका पर इसी सप्ताह सुनवाई की उम्मीद है। नगर निगम द्वारा औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ पर संचालित 49 कांच व चूड़ी इकाइयों को 2014 से बकाया गृहकर व जलकर जमा कराने को नोटिस जारी किए हैं। उद्योग जगत का तर्क है कि वे खुद ही औद्योगिक आस्थान में साफ-सफाई, जीर्णोद्धार व नाली-खड़ंजा का निर्माण कराते हैं। ऐसे में नगर निगम को गृहकर और जलकर देने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थान में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं का हम खुद ही इंतजाम करते हैं। नगर निगम ने आज तक पेयजल,नाली-खड़ंजा और साफ-सफाई जैसे कोई काम नहीं कराया। इन्हीं तथ्यों को लेकर हमने नगर निगम द्वारा जारी नोटिस को हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय जैन बल्ले, उपाध्यक्ष, द इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव सोसायटी
नगर आयुक्त से मिले उद्यमी
याचिका दायर करने के बावजूद बृहस्पतिवार को उद्यमियों का एक दल नगर आयुक्त से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में द इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव सोसायटी के उपाध्यक्ष संजय जैन बल्ले, पूर्व अध्यक्ष विनय नरूला, शिवकुमार यादव, भगवान दास अग्रवाल एवं प्रदीप अग्रवाल बाबा शामिल थे। उपाध्यक्ष संजय जैन बल्ले के मुताबिक नगर आयुक्त ने इस मामले में हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश आने तक इंतजार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed