{"_id":"57542e4f4f1c1bf64510904d","slug":"north-east-express-stoned-passengers-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों में दहशत
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुवाहटी से सेना भर्ती देखकर लौट रहे युवकों ने मालवीय नगर के सामने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे यात्रियों में दहशत व्याप्त हो गई। पथराव और हंगामा होते देख मोहल्ले के लोग घरों से बाहर आ गए। उन्होंने युवकों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तब वह भाग चुके थे। करीब दस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
घटनाक्रम दोपहर 1.45 बजे करीब का है। गुवाहटी से दिल्ली जा रही नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस मालवीय नगर के समीप सिग्नल नहीं होने के कारण रुकी थी। ट्रेन के रुकते ही बोगी संख्या जी-7 से करीब दो दर्जन से अधिक युवक तेजी से उतरे। युवकों ने उतरते ही ट्रेन की दो बोगियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव से यात्रियों में दहशत व्याप्त हो गई। उन्होंने खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। बताते हैं कि कुछ यात्री पथराव में चुटैल हो गए। हंगामा होते देखते ही मालवीय नगर के बाशिंदे घरों से बाहर निकले। उन्हें यात्रियों पथराव कर रहे युवकों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। ट्रेन का चालक भी नीचे आ गया। चालक का कहना था कि युवकों ने चैन पुलिंग नहीं की। बल्कि सिग्नल नहीं होने के कारण ट्रेन को रोका गया है। कुछ यात्रियों का कहना था कि युवक गुवाहटी में सेना भर्ती को देखकर वापस लौट रहे थे। सीट पर बैठने को लेकर उनका विवाद हो गया था। इस दौरान करीब दस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।