{"_id":"6924a4c59911c6f5f304e9ee","slug":"no-decision-could-be-taken-to-shift-mangal-bazaar-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-161531-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मंगल बाजार स्थानांतरित करने के लिए नहीं हो सका कोई निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मंगल बाजार स्थानांतरित करने के लिए नहीं हो सका कोई निर्णय
Tue, 25 Nov 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंगल बाजार को हटाए जाने की मांग को लेकर पीडी जैन मार्केट के व्यापारियों के द्वारा दोपहर 12 बजे तक बाजार को बंद रखने के साथ पीडी जैन कॉलेज के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। विहिप तथा बजरंग दल द्वारा दाऊदयाल कॉलेज के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से भी कोई टकराव की स्थिति नहीं बनें इसकी तैयारी की गई है।
श्री पीडी जैन मार्केट एसोसिएशन के महामंत्री विकास जैन ने कहा मंगल बाजार को हटाने की मांग को लेकर 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक बाजार को बंद रखा जाएगा। पीडी जैन मार्केट की दुकानों को बंद रखे जाने के साथ कालेज के मुख्य गेट पर राहुल अग्रवाल की दुकान पर दोपहर 12 बजे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने कहा कि मंगल बाजार को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने की मांग की। मांग करने वालों में सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी, सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, विनीत मिश्रा, राजीव मिश्रा शामिल हैं।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार राठौर ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मंगल बाजार के दुकानदारों की समस्या का स्थायी हल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंगल बाजार को बंबा चौराहे से लेकर मंडी समिति तक स्थानांतरित किया जाए। क्योंकि मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ बन जाने से इन दुकानदारों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विहिप महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मंगल बाजार को हटाए जाने की मांग को लेकर 25 नवंबर को सुबह आठ बजे से दाऊदयाल कालेज के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसमें विहिप,बंजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ दुकानदार भी शामिल होंगे।
- मंगल बाजार को शिफ्ट किए जाने को लेकर मंथन किया जा रहा है। दक्षिण क्षेत्र में राजाराम की तकिया के पास खाली पड़ी भूमि के साथ कुछ अन्य स्थानों पर मंगल बाजार को शिफ्ट किए जाने पर मंथन किया जा रहा है। ताकि फड़ सजाने वाले दुकानदारों को भी कोई दिक्कत नहीं होने पाए और समस्या का हल हो जाए। स्थान तय नहीं होने तक ओवरब्रिज के नीचे ही बाजार लगेगा।
विनोद कुमार पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट