फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No BLO at 12 polling stations, written for action

Firozabad News: 12 मतदान केंद्रों पर नहीं बीएलओ, कार्रवाई के लिए लिखा

Sun, 10 Nov 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 10 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
No BLO at 12 polling stations, written for action
जसराना। चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के विशेष दिवस के तहत रविवार को बूथ दिवस का आयोजन हुआ। बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने-अपने बूथों पर रहकर मतदाता सूची के पुनपरीक्षण का काम किया। तहसीलदार के निरीक्षण में 12 मतदान केंद्रों पर बीएलओ नहीं मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार ने उच्च अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

तहसीलदार जसराना रवीश कुमार ने नायब तहसीलदार और अन्य कर्मचारियों के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्राथमिक पाठशाला झपारा के दोनों बूथों की बीएलओ लक्ष्मी देवी, प्राथमिक पाठशाला जसराना की बीएलओ ममता, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के तीन बूथों पर तैनात बीएलओ रानीदेवी, कंपोजिट विद्यालय नगला घनी की बीएलओ आशा बघेल, प्राथमिक पाठशाला नगला झील की बीएलओ आरती यादव, प्राथमिक पाठशाला नगला गंगे की बीएलओ सरोज, प्राथमिक पाठशाला नगला रॉबरी नगला किन्नर की बीएलओ कविता अग्रवाल, प्राथमिक पाठशाला बनवारा की बीएलओ इंदु गौतम, प्राथमिक पाठशाला मुहम्मदपुर के बीएलओ अभिषेक राठौर, अटलेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय झपारा के बीएलओ पवित्र यादव, प्राथमिक पाठशाला जसराना के बीएलओ उमेश नहीं मिले।
विज्ञापन

तहसीलदार रवीश कुमार ने बताया बूथ पर नहीं मिलने वाले बीएलओ की रिपोर्ट एसडीएम जसराना के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है। अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई करने की संस्तुति की है। बीएलओ द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed