फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   "No Bite me 'drama was the message of environment

‘ना काटो मुझे’ नाटक ने दिया पर्यावरण का संदेश

Tue, 29 Dec 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद। Updated Tue, 29 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
"No Bite me 'drama was the message of environment
ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल का 26 वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों पर दर्शक व अभिभावक झूमते नजर आए। बच्चों ने पर्यावरण से जुड़े नृत्य ना काटो मुझे और एक भगवान को बनना पड़ा इंसान नाटक प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। इसके साथ ही महारास नृत्य की भी झलक देखने को मिली। जूनियर वर्ग में छात्र-छात्राओं ने उड़ान नन्हें पंखो की में बेहतरीन प्रस्तुति दी, जिसे देखकर तालियां बजाने को मजबूर हो गए। साथ ही स्वागत गीत, मिले सुर मेरा तुम्हारा, राधा नाचेगी, शिव तांडव व श्रीमन नारायण की अद्भुत प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बूगी-बूगी में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मंच पर पहली बार स्वयं को प्रस्तुत किया। अंत में राजेश यादव ने विद्यार्थियों ने सुरक्षित एवं संस्कारवान बनने की प्रेरणा दी, तो सभी को आभार व्यक्त किया। तीन दिन तक चले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, अध्यक्षता पूर्व विधायक जगदीश सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त रामौतार रमन ने की। वहीं एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि विजय पाल बघेल, अध्यक्षता डा. गीता यादव ने की। विशिष्ठि अतिथियों में डा. सुकेश यादव, पूनम यादव, डा. राममोहन भी मौजूद रहे। ज्ञानदीप के संस्थापक राधेश्याम, चेयरपर्सन शांती देवी और डायरेक्टर डा. रजनी यादव ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों की तारीफ की। प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान पर अनुष्का, द्वितीय अंशिका बघेल, द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान पर मुस्कान, द्वितीय स्थान अभिषेक बघेल, साक्षी भारती, तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से जेशिखा सत्यार्थी, गौरीशा शर्मा और प्राची शुक्ला रहीं। तृतीय वर्ग में (समूह नृत्य) में प्रथम ऐजिंल सत्यार्थी, नसरा वसीम, प्रियम यादव, सामिया, अलशिफा, द्वितीय इल्मा बानो, पायल, मुब्वशरा तथा तृतीय स्थान पर कृष्णा, शिवम और यश ग्रुप ने प्राप्त किया। चतुर्थ वर्ग में प्रथम स्थान पर शानू, ऋषि, द्वितीय स्थान पर हिमांशु, निधि तथा तृतीय स्थान पर सिमरन, ज्योति यादव रहीं। पांचवें वर्ग में प्रथम स्थान एलिश सत्यार्थी, कृति पालीवाल, द्वितीय स्थान  नंदिता, भावना, पलक, तृतीय स्थान पल्लवी, प्रकृति ने प्राप्त किया। छठवे वर्ग में (समूह नृत्य) प्रथम स्थान पर पूनम, कृति, द्वितीय स्थान अंजली, रंजना, तृतीय स्थान बबली और रचना ने प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंधक भूपेंद्र यादव व प्रधानाचार्या सीमा यादव व स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed