फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NMMS examination to be held on November 1; 1,431 students to appear across 5 centers

Firozabad News: एनएमएमएस परीक्षा एक नवंबर को, 5 केंद्रों पर 1431 विद्यार्थी होंगे शामिल

Fri, 30 Oct 2026 04:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 30 Oct 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
NMMS examination to be held on November 1; 1,431 students to appear across 5 centers
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरेाजाबाद। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा-2027 (एनएमएमएस) एक नवंबर को जिले में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में 5 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 1431 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कराई जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडेय ने बताया कि सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। तिलक इटर कॉलेज, बीरी सिंह इंटर कॉलेज टूंडला, जीजीआईसी टूंडला, छोटेलालाल इंटर कॉलेज, दीनबंधु इंटर कॉलेज उसायनी को परीक्षा केद्र बनाया है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed