फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nmaz in high security

जामा मस्जिद में पांच लोगों ने अदा की जुमे की नमाज

Fri, 12 Jun 2020 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
nmaz in high security
जुमा की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जुमे की नमाज के दौरान सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद सहित शहर की प्रमुख मस्जिदों के आस-पास पुलिस बल सक्रिय रहा। इस दौरान मस्जिदों में इमाम सहित पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। हालांकि उलमा इकराम की अपील के कारण नमाजियों ने घरों पर ही नमाज अदा की। अनलॉक-वन में आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने के आदेश जारी कर दिए गए थे लेकिन शासन की गाइडलाइन के अनुसार मंदिरों, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में एक बार में पांच लोगों के प्रवेश की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

हालांकि मस्जिदों में पांच लोगों के नमाज पढ़ने का नियम उलेमाओं के अनुसार सही नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन के समक्ष मांग की कि कम से कम 50 लोगों को सामाजिक दूरी बनाते हुए नमाज पढ़ने की अनुमति प्रदान की जाए। प्रशासन की ओर से शासन को अवगत कराने के साथ कोई नई गाइडलाइन जारी होने तक घरों पर नमाज पढ़ने की बात कही थी। अनलॉक-वन में पहला जुमा होने के कारण उलेमाओं की ओर से घरों पर नमाज अदा करने की गुजारिश की गई थी।
विज्ञापन

इसके कारण जुमा की नमाज पढ़ने के लिए सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के साथ अन्य मस्जिदों में नमाजी काफी कम संख्या में पहुंचे। जामा मस्जिद के पेश इमाम अशरफ अलीम ने पांच लोगों ने नमाज अदा की। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ लोगों को प्रवेश दिया गया। इसके बाद नमाज अदा की गई। मस्जिद मेवा फरोशान में मौलाना मोहम्मद सफी कासमी ने चंद लोगों के साथ जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान जामा मस्जिद के साथ शहर की प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। लेबर कॉलोनी स्थित जामा मस्जिद के बाहर एसएचओ लाइनपार कमलाशंकर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद। अनलॉक-वन में पहला जुमा होने के कारण आगरा जोन आईजी ए सतीश गणेश शुक्रवार को एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह के साथ बैठक की। बैठक करने के बाद वह सुभाष तिराहे से लेकर सदर बाजार, नालबंद चौराहा, आगाशाह मस्जिद, हुसैनी चौराहा, भाटिया तिराहा, शीतल खां रोड होते हुए जाटवपुरी चौराहे पर पहुंचे। चौराहे पर थोड़ी देर रुकने के बाद थाना रसूलपुर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed