{"_id":"6092dc238ebc3ee1c270a72a","slug":"new-princes-will-get-training-rights-will-be-told-firozabad-news-agr4909264103","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए प्रधानों को मिलेगा प्रशिक्षण, बताए जाएंगे अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए प्रधानों को मिलेगा प्रशिक्षण, बताए जाएंगे अधिकार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधान पद के प्रत्याशियों को पंचायतों के संचालन का प्रशिक्षण देने का काम पंचायतीराज विभाग शपथ दिलाने के साथ ही करेगा। ताकि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के साथ-साथ प्रधान के अधिकारों की जानकारी उन्हें दी जा सके। क्योंकि अधिकांश ग्राम प्रधान पहली बार कमान संभालने के कारण उनको संचालन में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने इसकी पहले से ही तैयारी करनी शुरू कर दी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गणना समाप्त होने के साथ नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इन दिनों गांव में जीत का जश्न मना रहे हैं। प्रशासनिक आंकड़ों पर यदि ध्यान दें तो करीब दो दर्जन को छोड़ दें तो जिले में 561 में से अधिकांश प्रधान पद पर नया व्यक्ति काबिज हुआ है। इसमें अधिकांश युवाओं के हाथ में गांव की कमान आई है। इनको ग्राम पंचायत के संचालन की एबीसीडी तक नहीं मालूम है।
यही कारण है कि ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होने के तुरंत बाद ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉकवार आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंचायतीराज विभाग के नए भवन में बने करीब तीन सौ कुर्सियों वाले हॉल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि कोरोना संक्रमण के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रशिक्षण दिए जाने की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा है कि अधिकांश ग्राम प्रधान नए चुनकर आए हैं। इनके शपथ ग्रहण का अभी कार्यक्रम नहीं आया है। शपथ ग्रहण कराने के बाद जिले के प्रधानों को प्रशिक्षण देने के लिए रूप रेखा तैयार की जाएगी। ताकि नए प्रधानों को ग्राम पंचायतों के संचालन की जानकारी हो सके। इसका कार्यक्रम वरिष्ठ अफसरों से मिलकर तैयार किया जाएगा।