फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Net connectivity disappears, banks stopped functioning

नेट कनेक्टिविटी गायब, बैंकों में कामकाज ठप

Wed, 12 Aug 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 12 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Net connectivity disappears, banks stopped functioning
फीरोजाबाद। बैंकों में नेट कनेक्टिविटी बुधवार को चालू नहीं हो सकी।  व्यापारियों को आरटीजीएस कराने को शिकोहाबाद, टूंडला एवं आगरा तक दौड़ लगानी पड़ी। बैंकों के साथ एटीएम सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीएसएनएल की इंटरनेट प्रणाली पिछले कई दिनों से ही खराब चल रही है। इसके कारण जिले की अधिकांश बैंकों में पैसे के लेन-देन का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। रुटीन के कामकाज के साथ ही लाखों के ही चेकों का भुगतान नहीं हो सका। क्लीयरेंस हाउस में ही लाखों के चेक अटक गए। एक से दूसरी बैंक में धनराशि भेजने की प्रक्रिया भी पूरी तरह से बंद हो गई। एसबीआई की क्लीयरेंस में ही करोड़ों रुपया फंस गया है। बाईपास रोड स्थित एसबीआई के साथ ही पीएनबी के साथ ही सिंडीकेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक के साथ ही यूनियन बैंक आदि में काम बुधवार को पूरी तरह से ठप रहा। बुधवार की सुबह से ही कामकाज बंद हो जाने के कारण व्यापारी एवं उद्यमियों को टूंडला, आगरा एवं एत्मादपुर के बैंकों तक में धनराशि भेजने के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। कुछ शिकोहाबाद एवं सिरसागंज तक दौड़ लगाने को विवश हैं। इतना ही नहीं इसके लिए भी सिफारिशें तक कराने के साथ ही उन्हें अलग से पैसा तक देना पड़ रहा है। इंटरनेट के नहीं आने के कारण जिला मुख्यालय दबरई पर स्थित एसबीआई के साथ ही कैनरा बैंक में कामकाज ठप्प रहा। प्राइवेट बैंकों के एटीएम तक ने काम नहीं किया। इसके कारण रुटीन में पैसा निकालने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अफसरों की सीयूजी ने नहीं किया काम
नेट के साथ ही बीएसएनएल का नेटवर्क भी गायब रहा। यही कारण रहा कि बुधवार को पुलिस एवं प्रशासन के ही अफसरों के द्वारा प्रयोग किए जाने वाले सीयूजी नंबरों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। कई बार मिलाने पर एक बार ही बात हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आन लाइन फार्म भरने वालों को दिक्कत
इंटरनेट प्रणाली के ठीक नहीं होने के कारण बीटीसी के फार्म भरने की प्रक्रिया में काफी दिक्कत हुई। कई लोग तो फार्म तक नहीं भर सके। कुछ ने फार्म भरे तो बैंकों में नेट नहीं आने के कारण चालान फार्म नहीं भर सके। अंतिम तिथि करीब होने के कारण उनके चेहरों पर शिकन दिखाई दी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed