{"_id":"60ba3ca98ebc3edb171cf86d","slug":"nephew-who-came-to-attend-maternal-uncle-s-wedding-died-in-road-accident-firozabad-news-agr4944693142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा की शादी में शामिल होने आए भांजे की सड़क हादसे में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा की शादी में शामिल होने आए भांजे की सड़क हादसे में हुई मौत
विज्ञापन
जसराना- किशोर की मौत के बाद विलाप करतीं परिवार की महिलाएं
- फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। मामा की शादी में मां के साथ शामिल होने आए किशोर की सड़क हादसें में मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने शिकोहाबाद-मुस्तफाबाद मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। तीन घंटे से अधिक समय तक जाम लगने पर राहगीर परेशान रहे।
थाना जसराना के गांव निजामपुर निवासी छोटेलाल के पुत्र अजय कुमार की शादी में शामिल होने के लिए अपनी मां के साथ थाना एत्मादपुर आगरा के गांव सिकतरा निवासी कुलदीप (12) पुत्र संतोष कुमार अपनी ननिहाल आया था। शुक्रवार सुबह बाल कटवाने के लिए सड़क पार करते समय मुस्तफाबाद से शिकोहाबाद रही बस ने किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हुए किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने निजी बसों के संचालन को बंद करने की मांग को लेकर शिकोहाबाद मुस्तफाबाद मार्ग को जाम कर दिया। मार्ग जाम होने से राहगीर परेशान हो गए। वहीं सूचना मिलने पर एसडीएम कुमार चंद जवालिया, सीओ कमलेश कुमार, कोतवाल बीडी पांडेय जसराना, फरिहा एवं एका थाने के पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद ग्रामीण जाम खोलने को राजी हो गए। जाम खुलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार को था लग्न समारोह
जसराना। थाना जसराना के गांव निजामपुर निवासी छोटेलाल के पुत्र अजय कुमार की शादी समारोह में शुक्रवार को लग्न कार्यक्रम था। कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए उसके भांजे की मौत के बाद शादी समारोह की खुशियां काफूर हो गई।
विज्ञापन
निजी बसों के संचालक को बंद करने की कर रहे थे मांग
जसराना। सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद जाम लगा रहे ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासन से शिकोहाबाद मुस्तफाबाद मार्ग पर निजी बसों के संचालन को बंद करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा निजी बसों से हादसा होने की यह तीसरी घटना है। वहीं निजी बस संचालक मार्ग पर ऑटो आदि वाहनों को चलने नहीं देते हैं।
नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई
जसराना। एसडीएम कुमार चंद जवालिया ने बताया ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया गया है। ग्रामीणों की निजी बसों के संचालन को बंद करने की मांग को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।