फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Neighbor hit by bullet during attack on wife; police not informed due to fear of history-sheeter.

Firozabad News: पत्नी पर फायरिंग में पड़ोसन को लगी गोली, हिस्ट्रीशीटर के डर से पुलिस को नहीं दी सूचना

Wed, 19 Aug 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 19 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Neighbor hit by bullet during attack on wife; police not informed due to fear of history-sheeter.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
एका। थाना एका क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में 14 अगस्त को 30 से अधिक मुकदमों के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सिंह उर्फ झब्बू ने अपनी पत्नी पर फायरिंग कर दी। गोली पड़ोसी महिला के कंधे में जा लगी। हिस्ट्रीशीटर के डर के कारण घायल महिला के परिजन तहरीर देना तो दूर पुलिस से घटना को छिपाए रहे। मंगलवार को मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने खुद संज्ञान में लेकर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


एसआई सर्वेश कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार 14 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे ग्राम फतेहपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सिंह उर्फ झब्बू का अपनी पत्नी संध्या और बेटी से गाय-भैंस बेचने को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी और गाली-गलौज से गुस्साए झब्बू ने पत्नी पर जान से मारने की नीयत से अवैध असलहे से फायर झोंक दिया। इस फायरिंग में पत्नी और बेटी तो बाल-बाल बच गईं। गोली सीधे पड़ोस में रहने वाली महिला सुनीता पत्नी दिनेश सिंह के कंधे में जा धंसी।
विज्ञापन


वारदात के बाद घायल महिला सुनीता को परिजन इलाज के लिए आगरा के कालिंद्री विहार ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। क्षेत्र में 30 से अधिक आपराधिक मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर झब्बू की इस कदर दहशत है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी घायल महिला के परिजन पुलिस को तहरीर देने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सिंह उर्फ झब्बू के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed