{"_id":"285949b58079fdca519a7e2fb528a578","slug":"neem-kheria-farmers-on-track-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम खेरिया पर किसानों ने किया ट्रैक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीम खेरिया पर किसानों ने किया ट्रैक जाम
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 22 Feb 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम नीम खेरिया के निकट बन रहे रेलवे कारीडोर बनाने का कार्य चल रहा है, लेकिन आसपास के गांव के लोग आवागमन के लिए ओवर ब्रिज या अंडरपास (पुलिया) निकालने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस को रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते ट्रेन लगभग 10 मिनट तक खड़ी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक जाम कर रहे लोगों को खदेड़ा।
ग्राम नीम खोरिया के निकट गेट नंबर 52 पर सोमवार को ग्रामीणों ने लखनऊ से नई दिल्ली को जाने वाली गोमती एक्सप्रेस को रोक लिया। इससे रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ट्रैक पर बैठे ग्रामीणों का कहना था कि रेलवे विभाग की ओर से बनाए जा रहे कारीडोर के साथ-साथ ग्रामीणों के निकलने के लिए अंडरपास (पुलिया) की सुविधा दी जाए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक खंभा नंबर 1213/7-9 के मध्य उनके निकलने के लिए अंडरपास नहीं बनवाया जाएगा तब तक वह कारीडोर का निर्माण नहीं होने देंगे। अंडरपास न होने से लगभग 10 गांव के लोगों को पांच-छह किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाकर जाना पड़ेगा। इसके साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रैक जाम और ट्रेन रोके जाने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन वह अंडरपास और ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग पर अड़े थे। बाद में पुलिस ने उन्हें खदेड़ा तब जाकर ट्रैक को सुचारु किया गया। इस दौरान गोमती एक्सप्रेस करीब दस मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। अंडरपास की मांग करने वालों में रामबाबू प्रधान, बिजेंद्र सिंह, बीडीसी प्रकाशचंद्र, सीताराम, कृपाराम बघेल, सुरेशचंद्र आदि शामिल हैं।
फोटो परिचय- अंडरपास की मांग को लेकर रेलवे टे्रक जाम करते पुरूष व महिलायें। फोटो संख्या पी-101
रेलवे ट्रेक पर प्रदर्शन के दौरान गोमती एक्सप्रेस को रोके हुए ग्रामीण। फोटो संख्या पी-102
दिनेश बैजल