फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Navratri mother came ...

आए नवरात्रे माता के...

Tue, 13 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 13 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Navratri mother came ...
फीरोजाबाद। शारदीय नवरात्र का आरंभ मंगलवार से हो रहा है। सोमवार को बाजार में रौनक रही। मां को चढ़ाने वाली रंग-बिरंगी चुनरी चारों ओर लहराती दिखी। लोगों ने पूजन-सामग्री, फल और अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

मंगलवार से कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो जाएगी। लोगों ने नवरात्र की तैयारियां तेज कर दी हैं। लोहरामऊ स्थित मां दुर्गन धाम पर भी  साफ-सफाई अंतिम दौर में है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुन्नालाल शास्त्री के अनुसार शारदीय नवरात्र आश्विन  शुक्ल प्रतिपदा अर्थात 13 अक्तूबर को कलश स्थापन तथा ध्वजारोपण के लिए शुभ समय प्रात: 6:30 से 8:30 के बीच होगा। जो लोग इस समय में कलश स्थापन न कर  पाएं तो वह दिन में 11:37 से 12:23 के बीच करें। इस समय अभिजीत मुहूर्त  होगा जो अपने आप में अति शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


 बिक रहे रंग-बिरंगे कलश
 इस बार नवरात्र में बाजारों में  रंग-बिरंगे कलश बिक रहे हैं। इन पर आकर्षक कला कृतियां बनाई गई हैं। सड़क  किनारे लगी दुकानों पर रखे अलग-अलग आकार के कलश लोगों के आकर्षण का केंद्र  हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से 80 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोडे़ पर आएंगी और डोली में जाएंगी माता
फीरोजाबाद। इस बार माता का आगमन घोड़ा पर हो रहा है, जिसका फल देश सहित आम जनमानस पर विपत्ति व बड़े राजनेता का निधन तो वहीं माता भगवती का गमन डोली पर हो रहा है जिसका फल आम जनमानस, देश, समाज के लिए अत्यंत लाभकारी एवं सुखदायक होगा। सब मिलाकर माता का आगमन घोड़े पर अशुभ तथा गमन मानव कंधा पर अति शुभ होगा। ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय के अनुसार ऐसा संयोग बनने पर  संपूर्ण विश्व में प्राकृतिक आपदा, अशांति, पारिवारिक सदस्यों में सामंजस्य  का अभाव, रोग, पीड़ा, युद्ध व सत्ता परिवर्तन होता है। माता का आगमन घोड़े की सवारी पर हो रहा है और नवरात्रि के अंतिम दिन डोली में प्रस्थान हो रहा है।


------------------------------------------------------------------------------------------
चौघड़िया मुहूर्त
चर - सुबह 9:19 से 10:46 तक
लाभ - सुबह 10:46 से 12:13 और रात्रि 7:33 से 9:06 बजे तक
अमृत - दोपहर 12:13 से 1:40 और रात्रि 12:13 से 1:46 बजे तक
शुभ - रात्रि 10:40 से 12:13 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:49 से 12:35 बजे तक


दूधिया रोशनी से जगमग हुए माता के धाम
फीरोजाबाद। वैष्णो देवी धाम पर नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियां होती रहीं। ट्रस्ट के सचिव नेहरू नारंग ने बताया कि 13 अक्तूबर से प्रतिदिन हवन पूजन का आयोजन होगा। 22 अक्तूबर को पूर्ण आहुति के साथ संपन्न होगा। सुबह चार बजे से पिंडी दर्शन शुरू होंगे। सुबह पांच से छह बजे तक मैया स्नान, शृंगार, सुबह सात से आठ बजे तक मैया आरती, दोपहर एक बजे से दो बजे तक विश्राम, सायं को छह से शाम सात बजे तक आरती होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर को सप्तरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं, राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र रहेगा। कोटला रोड़ स्थित ही पत्थर वाली मैया के मंदिर में भी श्रद्धालु आएंगे।


मां कामाख्या धाम में उमड़ेगा जन सैलाब
जसराना। शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंदिरों में विशेष तैयारी चलती रहीं। जसराना के पटीकरा स्थिति गौ सेवा धाम में शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। धाम के प्रवीण शास्त्री के अनुसार कथा के साथ नौ दिनों तक आयुर्वेद योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में रोगियों को उनके रोग के अनुसार योग एवं आयुर्वेद को अपनाने की सलाह दी जाएगी। वहीं जसराना के मां कामाख्या धाम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं मां विंध्यवासिनी धाम, नरसिंह धाम, पथवारी  माता मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed