फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Navratra

नवरात्र:मंगला दर्शन के लिए कैलादेवी मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु

Sun, 18 Oct 2020 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Navratra
्री राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर बंद होने के बाद भी प्रात: 6:00 बाहर से दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नवरात्र के पहले दिन आस्था और भक्ति का संगम दिखाई दिया। मंदिर कमेटी ने पहले से बता दिया था कि इस बार मंगला दर्शन नहीं होंगे। तब भी शहर के प्रमुख राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पर मंगला दर्शन के लिए तड़के तीन बजे से ही सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मंगला दर्शन के समय तड़के चार बजे तक भीड़ और बढ़ गई। मंदिर के पट सुबह छह बजे खोले जाने थे लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण नहीं खोले गए। भीड़ कम होने पर सुबह आठ बजे मंदिर का गेट खोला गया।
विज्ञापन

रामलीला परिसर स्थित राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर दर्शन के लिए सुबह आठ बजे से खोला गया। मुख्य गेट खोलने की बजाए मंदिर का छोटा गेट खोला गया। इसी गेट से श्रद्धालुओं की प्रवेश और निकासी हो रही थी। एक बार में 15 श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर प्रवेश दिया गया। मंदिर के अंदर प्रवेश करने के लिए श्रद्धालुओं के बीच धक्का मुक्की की स्थिति रही। मंदिर के अंदर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन

महिला बोली ...
अंदर जाने दो, बच्चे को दर्शन कराने है
दोपहर 12 बजे मंदिर का गेट बंद कर दिया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गेट के बाहर खड़े थे। इस बीच एक महिला बच्चे को गोद में लिए मंदिर के अंदर घुसने का प्रयास करने लगी। इसको सुरक्षाकर्मियों ने घुसने नहीं दिया। महिला ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि बच्चे का मुंडन करा लिया है। दर्शन कराने हैं। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसको अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बांटे मास्क
कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पुलिस लगातार श्रद्धालुओं को जागरूक करने के साथ ही मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रही थी। श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा मास्क का वितरण किया गया।
पथवारी माता मंदिर पर रही श्रद्धालुओं की भीड़
कोटला रोड स्थित पथवारी माता मंदिर पर सुबह से ही पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया था। महिलाएं हाथ में जल का लौटा, पूजा की थाली लेकर पथवारी मंदिर पहुंचती रही। इस बीच सुरक्षा के लिए यहां न तो पुलिस तैनात दिखाई दी और न ही मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई इंतजाम किए गए। पथवारी माता पर जल चढ़ाने के साथ ही महिलाएं सामूहिक रुप से मां के दर्शन करती नजर आई। पूजा अर्चना का दौर दोपहर करीब 12 बजे तक चलता रहा।
मां वैष्णोदेवी धाम मंदिर पर नहीं खोली गुफा
उसायनी स्थित वैष्णोदेवी धाम मंदिर के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का क्रम सुबह से ही जारी हो गया था। लोग पांच से छह किलो मीटर दूर से पैदल चलकर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। लेकिन मंदिर गुफा में विराजमान मां के दर्शन की न तो अनुमति मिली और न ही मंदिर समिति द्वारा गुफा को दर्शन के लिए खोला गया। ऐसे में श्रद्धालु मंदिर परिसर में लगी मां दुर्गा के दर्शन करने के साथ ही प्रसाद आदि चढ़ाकर वापस लौटते दिखाई दिए।
भक्तों की बात
पूरी रात बेकार हो गई। दो बजे के जगे थे, नहा धोकर तीन बजे घर से निकले। पैदल चलकर मंदिर तक आए। इसके बाद भी मां के दर्शन नहीं हुए।
भामादेवी, निवासी हिमायुंपुर
रात एक बजे उठ गए थे। सोचा था कि जैसे ही पट खुलेंगे दर्शन हो जाएंगे। अब कुछ भी हो जाए दर्शन करके ही घर जाएंगे।
नीलम राठौर, निवासी कोटला चुंगी
सुबह सात बजे तक घर के सारे काम निपटा दिए। पूजा भी कर ली। सोचा था कि मंदिर पर भीड़ होगी तो देर हो जाएगी। लेकिन यहां आए तो पता चला कि दर्शन ही नहीं हो रहे।

साधना यादव , निवासी राजा का ताल
इस नवरात्र पर भी दर्शन के लिए गुफा नहीं खोली गई। प्रशासन को श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखकर मंदिर खुलवाने चाहिए। जिससे पूजा अर्चना ठीक तरीके से की जा सके।
विद्यादेवी, निवासी राजा का बल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed