फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Navratra

नवरात्र:मंदिरों में तैयारी, हलवा-पूडी का नहीं लगा सकेंगे भोग

Thu, 15 Oct 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Navratra
रामलीला मैदान स्थित राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर में विराजमान माता - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नवरात्र को लेकर भक्तों में उल्लास है। 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर मंदिरों में भी तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में साफ सफाई की गई। मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर और माता श्री वैष्णो देवी मंदिर पर एक-एक मीटर की दूरी पर गोले घेरे बनाए गए हैं। प्रमुख मंदिरों में भक्तजन हलवा-पूड़ी का भोग नहीं लगा सकेंगे।
विज्ञापन

राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर: मुख्यगेट रहेगा बंद
मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि मंदिर के मुख्य गेट से श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। मुख्यगेट दोनों तरफ बने छोटे गेटों से प्रवेश व निकासी की व्यवस्था की गई है। मां के भवन पर नेजा चढ़ाने की अनुमति किसी को नहीं होगी। केवल सूखे प्रसाद की अनुमति होगी। पूड़ी सब्जी के भोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

वैष्णोदेवीधाम उसायनी: केवल सूखा प्रसाद चढ़ा सकेंगे भक्त
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ललतेश जैन ने बताया कि श्रद्धालु गोले के अंदर खड़े होने के साथ ही करीब एक मीटर दूरी से मां के दर्शन करेंगे। मंदिर के अंदर प्रवेश करने से पूर्व श्रद्धालुओं के हाथों को सैनिटाइज करेंगे। इसके लिए मंदिर के बाहर सैनिटाइज मशीन लगा दी गई है। श्रद्धालुओं द्वारा हलवा, चना और पूड़ी सब्जी का भोग लगाने की अनुमति नहीं होगी। केवल सूखा प्रसाद ही चढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र वाली खबर के साथ
इस बार 15 से 20 प्रतिशत रही डिमांड
फिरोजाबाद। दुर्गा की मूर्ती तैयार करने वाले अशोक कुमार का कहना है कि इस बार 15 से 20 प्रतिशत ही डिमांड रही है। पिछले साल जहां पांच से छह फुट लंबी प्रतिमाएं तैयार की गई थी। वहीं इस बार एक से दो फीट की प्रतिमा तैयार की गई है। टूंडला में सजने वाली दुर्गापूजा का इस बार एक भी आर्डर नहीं आया। पिछले साल दस से अधिक प्रतिमाओं के आर्डर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed