फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   natural gas

नेचुरल गैस के दाम 7.46 रुपये प्रति घनमीटर बढ़े

Thu, 05 May 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
natural gas
नेचुरल गैस के दाम 7.46 रुपये प्रति घनमीटर बढ़े
विज्ञापन

- कांच एवं चूड़ी कारखानेदारों के साथ ही माउथ ब्लोइंग सप्लायर्स की बढ़ेंगी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आए उछाल और कांच कारखानों में खपत बढ़ने से नेचुरल गैस के दामों में दोबारा से इजाफा हुआ है। गेल इंडिया द्वारा बृहस्पतिवार को 35.71 रुपये प्रति घनमीटर की दर से गैस बिल जारी किए हैं। यह अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी बिल से 7.46 रुपये प्रतिघन मीटर अधिक है। इससे एक बार फिर माउथ ब्लोइंग, कांच उत्पादों व चूड़ी के दाम में वृद्धि के आसार हैं।
एक माह के अंतराल में गेल ने नेचुरल गैस के दामों दूसरी बार बढ़ोतरी की। मार्च के द्वितीय पखवाड़ा के गैस बिल लगभग 17 रुपये 50 पैसे प्रति घनमीटर की दर से जारी हुए थे। अप्रैल के प्रथम पखवाड़ा में नेचुरल गैस की कीमत 28.25 रुपए प्रति घनमीटर निर्धारित की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में आए उछाल व गैस की खपत बढ़ जाने का हवाला देते हुए गेल ने कांच इकाइयों को आरएलएनजी यानि रैक्टिफाइड लिक्विड नेचुरल गैस और एपीएम एडमिनिस्ट्रेटिव प्राइज मैकेनिज्म यानि एपीएम के अनुपात वाली नेचुरल गैस के दाम 35.71 रुपये निर्धारित करते हुए गैस बिल जारी किए हैं।
विज्ञापन

उत्पादों के दाम बढ़ने के आसार
गैस के दामों और कच्चे माल की दरों में हो रहे लगातार इजाफे के कारण माउथ ब्लोइंग उत्पादों की लागत बढ़ेगी। गत माह भी मजबूरन कांच उत्पादों के दाम बढ़ाने पड़े। अब फिर से नेचुरल गैस की दरें बढ़ गई हैं। इस कारण से कारखानेदारों के समक्ष दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक मित्तल चंचल, सचिव, द इंडस्ट्रियल कोआपरेटिव सोसायटी
- अप्रैल के गैस बिल में दो बार लगभग 18 रुपये प्रति घनमीटर की वृद्धि हो चुकी है। कांच चूड़ी बाजारों में पहले से ही मंदी का दौर है। मंदी और नेचुरल गैस की कीमत बढ़ जाने से कांच चूड़ी कारखानेदारों पर उत्पादन क्षमता कम करने का दबाव बढ़ेगा।
संजय जैन घंटू, मालिक, न्यू जैन ग्लास इंडस्ट्रीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed