फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   National Voters Day: Students create human chain rally

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाने के साथ रैली

Wed, 25 Jan 2017 11:40 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 25 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
National Voters Day: Students create human chain rally
विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाई - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को नगर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता रैलियां निकली गईं। इस दौरान विद्यार्थियों ने बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मतदाता दिवस के उपलक्ष में ब्लूमिंग बड्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई। इस दौरान वोट की लिखावट की डिजायन बनाकर बच्चों ने सभी को आकर्षित किया। प्रबंधक राज पचौरी, प्रधानाचार्या सुमन पचौरी सहित सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। वहीं, बीडीएम म्यू कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रैली प्राचार्या डा. नीता सक्सेना के नेतृत्व में निकाली। वहीं, भारतीय इंटर कालेज,धातरी के विद्यार्थियों ने मतदाता रैली निकालकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। विकास खंड अरांव के प्राथमिक विद्यालय कंथरी में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक सलिल यादव ने ग्रामवासियों का शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। पालीवाल महाविद्यालय की एनएसएस की दोनों इकाईयों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को महावीिद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार पालीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed