{"_id":"58b46c3d4f1c1bbd56831f6a","slug":"national-chamber-of-the-party-heard-the-ministry-of-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल चैंबर का पक्ष भी सुने पर्यावरण मंत्रालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल चैंबर का पक्ष भी सुने पर्यावरण मंत्रालय
amar ujala
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
उच्च न्यायालय
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाग नगरी के कांच उद्योग से बढ़ रहे प्रदूषण के मामले में आगरा के उद्यमी संगठन नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स द्वारा दायर याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप न करते हुए मामला पर्यावरण मंत्रालय को भेज दिया।
कांच उद्योग के खिलाफ बाहरी औद्योगिक संगठनों द्वारा लगातार शिकायतें दर्ज की जा रही हैं, जिससे उद्यमियों को दिल्ली से लेकर इलाहाबाद तक दौड़ लगानी पड़ रही है। आगरा के उद्यमी संगठन नेशनल चैंबर द्वारा फीरोजाबाद के कांच उद्योग से बढ़ रहे प्रदूषण के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। मामले में गुरुवार को सुनवाई थी, परंतु वह टल गई। सोमवार को मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रदूषण के मामले में हस्तक्षेप न करते हुए पर्यावरण मंत्रालय भेज दिया। हाईकोर्ट द्वारा पर्यावरण मंत्रालय को आदेश दिए हैं कि वह नेशनल चैंबर द्वारा दायर की गई याचिका पर उसके पक्ष को सुने। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाए। हाईकोर्ट में मामला निस्तारित होने से सुहागनगरी के उद्यमियों ने राहत की सांस ली है।