फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Narki Dalit teenager rape

नारखी में दलित किशोरी से गैंगरेप

Mon, 16 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Narki Dalit teenager rape
rape - फोटो : daily mail
क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह दलित किशोरी खेत में गई थी। इसी बीच दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। मौके पर पहुंची किशोरी की बड़ी बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों को देख दोनों आरोपी युवक भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। साथ ही आरोपी युवकों के विरुद्ध हरिजन एक्ट और गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 थाना नारखी के एक गांव की दलित किशोरी सोमवार सुबह सात बजे खेत गयी थी। आरोप है कि इस दौरान खेत में पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। युवकों ने उसका मुंह बंद कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की चीख सुनकर वहां उसकी बड़ी बहन पहुंच गयी और  शोर मचाने लगी। दोनों की शोर सुनकर वहां ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख दोनों युवक मौके से भाग गये। इस दौरान बेहोश पड़ी किशोरी को परिवारीजन घर लाए तथा पुलिस को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले में किशोरी की मां ने गांव के ही युवक मोनू उर्फ मुन्नेश दीक्षित और रोहित शर्मा निवासी सखावतपुर थाना नारखी के विरुद्ध पुलिस में हरिजन एक्ट और गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed