{"_id":"5e20a1248ebc3e4ad30921ce","slug":"nandpur-intek-plant-firozabad-news-agr42511101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे बंद रहा नंदपुर इंटेक प्लांट, शाम की सप्लाई रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे बंद रहा नंदपुर इंटेक प्लांट, शाम की सप्लाई रही बाधित
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार को जेड़ाझाल का नंदपुर इंटेक प्लांट बिजली न आने के कारण करीब आठ घंटे तक बंद रहा। जिसके चलते शाम को शहर को दी जाने वाली पानी की सप्लाई बाधित हो गई। शुक्रवार सुबह शहर को पानी की सप्लाई मिलेगी।
नंदपुर इंटेक के लिए हाथवंत ब्लॉक के प्रतापपुर गांव के विद्युत फीडर से विद्युत सप्लाई दी जाती है। तकनीकी खराबी के कारण यह फीडर सुबह करीब साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक पूरी तरह बंद रहा। फीडर बंद होने के कारण नंदपुर इंटेक प्लांट भी इस बीच पूरी तरह से बंद रहा। इस बीच जलकल विभाग के अधिकारी विद्युत अधिकारियों से संपर्क करते रहे। लेकिन फीडर चालू नहीं हो सका।
फीडर बंद होने के कारण शाम करीब चार बजे दी जाने वाली पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो गई। दोपहर करीब दो बजे फीडर से सप्लाई शुरू होने के बाद नंदपुर इंटेक प्लांट को बिजली मिल सकी। तब कहीं जाकर प्लांट शुरू किया और शहर की टंकियों और जलाशय को भरने का काम शुरू हो सका। जल निगम के एक्सईएन राकेश कुमार का कहना है कि करीब आठ घंटे प्लांट बंद होने के कारण शहर को शाम को दी जाने वाली पानी की सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित रही। शुक्रवार सुबह शहर को सप्लाई दी जाएगी।