{"_id":"66cc24d2358290d7e804e1d5","slug":"nandgaon-becomes-temple-of-bihari-ji-decorated-with-prayers-and-flowers-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-132037-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वंदनवार और फूलों से सजा बिहारी जी का मंदिर बना नंदगांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वंदनवार और फूलों से सजा बिहारी जी का मंदिर बना नंदगांव
Mon, 26 Aug 2024 12:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के स्वागत के लिए सुहागनगरी पूरी तरह से तैयार है। सभी मंदिरों में पावन पर्व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए सदर बाजार स्थित बिहारी जी मंदिर नंदगांव बना हुआ है। वंदनवार और फूलों से मंदिर को पूरी तरह नंदगांव की तरह सजाया गया है। राधा कृष्ण मंदिर और राधा मोहन मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों और विदेशी फूलों से सजाया गया है। वहीं, घरों में कान्हा के जन्मोत्सव के लिए भक्त तैयारियों में जुटे दिखे। लोगों ने लड्डू गोपाल के लिए पालना, नए कपड़ों की खूब खरीदारी की।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर नगर के मंदिरों और घरों में भी सजावट की गई। शहर के बांकेबिहारी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, राधामोहन मंदिर और घंटाघर स्थित राधाकृष्ण मंदिर, सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिरों में लड्डू गाेपाल के जन्मोत्सव की खास तैयारियां की गई हैं। त्योहार के लिए रविवार को दिनभर बाजार गुलजार रहे और लोगों ने खूब खरीदारी की। लड्डू गोपाल और राधी रानी के कपड़े, पालना, फल, पूल, माला और मेवा की दुकानों पर लोगोें की दिन भर भीड़ लगी रही।
बांकेबिहारी मंदिर के महंत मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। रात में चंद्रोदय के समय लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराकर चंदन, फल, फूल, मक्खन, मिश्री, मेवा और मिष्ठान का भोग लगाया जाएगा। सुबह आठ बजे भगवान कृष्ण का अभिषेक होगा। 10 बजे शृंगार होगा। शाम छह बजे से रात्रि 12 बजे तक भजन संध्या होगी। राधाकृष्ण मंदिर में सुबह पूजन होगा। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। माथुर वैश्य युवा संगठन तेजस द्वारा जन्माष्टमी पर पातीराम पूरनमल धर्मशाला श्याम नगर में 251 बर्फ की सिल्लियों से बर्फानी गुफा सजाई जाएगी। वहीं, बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मी जगह-जगह तैनात रहे और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
माखन मटकी केक की डिमांड
इस बार कृष्ण जन्मोत्सव के लिए केक विक्रेताओं ने मटकी की डिजाइन के केक बनाया है। इसमें माखन गिरता दिख रहा है। इस माखन मटकी की डिमांड अधिक है। लोगाें ने ऑर्डर बुक किए।
इस बार दुर्लभ संयोग
पंडित मुन्नालाल शास्त्री बताते हैं कि जन्माष्टमी पर जयंती योग नामक बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस बार गृहस्थ जीवन और वैष्णव संप्रदाय वाले एक ही दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे। 26 अगस्त को जयंती योग में मनाया जाएगा। इस योग में जन्माष्टमी का व्रत करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
कान्हा के लिए झूले की रही मांग
वृंदावन की पगड़ी और राजकोट का विशेष झूला बाजार में मिल रहा है। बांसुरी और रेशम का गद्दा, तकिया, मोरपंख, मुकुट, मोतियों की माला ग्राहकों को लुभा रही है। 20 रुपये से लेकर 250 रुपये तक पोशाक ज्यादातर दुकानों पर उपलब्ध है। वहीं ड्रेस से लेकर बांसुरी तक का पूरा सेट 100 रुपये से 400 रुपये के बीच है। पीतल के बने लड्डू गोपाल भी ग्राहक बाजार में पहुंचे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, सजाई जा रहीं प्रतिमाएं
टूंडला। शहर व आसपास के क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को विशेष रूप से मनाने के लिए शहर के कई क्षेत्रों में विभिन्न झांकियों के लिए प्रतिमाओं को तैयार किया जा रहा है। बाहर से आए मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बाहर से आए मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। आयोजक इस आयोजन को एक यादगार कार्यक्रम बनाने में लगे हुए हैं। बसई रोड स्थित गैस एजेंसी, सरस्वती नगर, टूंडली, न्यू रेलवे काॅलोनी, न्यू शिव नगर आदि क्षेत्रों में भी कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां पर विशेष झांकियों के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। मूर्तियों को अंतिम रूप देते हुए सजावटों की जा रही है। सोमवार शाम श्रीकृष्ण लीला पर आधारित झांकियों को दर्शनों के लिए खोल दिया जायेगा। जहां लोग कृष्ण से संबंधित विविध झांकियों में भाग लेकर धर्म लाभ ले सकेंगे।