फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagar panchayt

मक्खनपुर नगर पंचायत के लिए प्रशासन ने भी जारी की अधिसूचना

Mon, 06 Jan 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
nagar panchayt
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। शासन के बाद अब जिला प्रशासन ने भी मक्खनपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आपत्तियों के निस्तारण के साथ जारी की गई अधिसूचना के बाद मक्खनपुर अब जिले की चौथी नगर पंचायत बन गई है। इस नगर पंचायत में कौन-कौन से क्षेत्र शामिल होंगे इसकी सीमाएं भी प्रशासन ने तय कर दी हैं।
विज्ञापन

मक्खनपुर को 23 दिसंबर 2019 को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की अधिसूचना शासन से जारी की गई थी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर एडीएम कार्यालय से भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। मक्खनपुर की पांच ग्राम पंचायतों को मिला कर नई नगर पंचायत बनाई गई है।
विज्ञापन

मक्खनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में ग्राम पंचायत मक्खनपुर, ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर नवादा, जिजौली, बिल्टीगढ़ राघोल और बिल्टीगढ़ देवजीत को शामिल किया गया है। इन पांचों ग्राम पंचायतों के 215 गाटा क्षेत्र नई नगर पंचायत का हिस्सा होंगे। इसके आधार पर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास का खाका खींचा जाएगा। मक्खनपुर जिले की चौथी नगर पंचायत होगी। फरिहा, जसराना और एका पहले से नगर पंचायत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed