फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagar nigam notice

नगर निगम विद्युत विभाग को फिर देगा नोटिस

Tue, 24 Dec 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam notice
फिरोजाबाद। रेलवे स्टेशन तिकोनिया से लेबर कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते के ठेकेदार ने विद्युत केबिल डालने के लिए नगर निगम की अनुमति के बिना सड़क को खोद दिया। जिसको लेकर नगर निगम विद्युत विभाग को नोटिस जारी कर सड़क का निर्माण कराने की बात कह चुका है। इसके बाद भी सड़क का निर्माण कार्य कराना तो दूर खेदाई का कार्य भी नहीं रोका गया है। जिसके चलते यहां से निकलने के लिए रास्ता भी नहीं बचा है।
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां से गुजर रहे विद्युत तारों को अंडर ग्राउंड कराने का ठेका विद्युत विभाग ने कार्यदायी संस्था को दिया था। ठेकेदार ने सड़क खोदने से पूर्व नगर निगम से कोई अनुमति नहीं ली थी। जिस पर नगर निगम अधिकारियों ने विद्युत विभाग को नोटिस भेजकर ठेकेदार पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद भी सड़क पर खोदाई का कार्य जारी रहने के साथ ही निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जिसके चलते जहां छात्र छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं विद्युत विभाग और नगर निगम के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। लेबर कॉलोनी के लोगों को अन्य रास्तों से होकर गुजरने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। नगर आयुक्त विजय कुमार का कहना है कि पूर्व में विद्युत विभाग को नोटिस दिया था। अभी तक सड़क नहीं बन सकी है। विभाग को फिर से नोटिस दिया जाएगा। जिससे सड़क का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed