फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagar nigam,makhanpur

नगर निगम में नहीं बढ़ेंगे, मक्खनपुर में 15 वार्ड होंगे

Sun, 15 May 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam,makhanpur
नगर निगम में नहीं बढ़ेंगे, मक्खनपुर में 15 वार्ड होंगे
विज्ञापन

- 2019 में नगर की सीमा में शामिल श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 34 (ठारपूटा) का होगी हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर निगम फिरोजाबाद नगर निगम और नगर पंचायत मक्खनपुर में परिसीमन प्रक्रिया पूर्ण होने की स्थिति में पहुंच गई है। फिरोजाबाद नगर निगम के वार्डों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी। हालांकि वर्ष 2019 में नगर सीमा में शामिल श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 34 (ठारपूटा) का हिस्सा होगी। नगर पंचायत मक्खनपुर में 15 वार्ड होंगे। वार्डों का निर्धारण कर निकायों ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है। अब वार्डों के निर्धारण में आपत्तियां मांगने के साथ ही फाइनल रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
शासन ने नगर निकायों में 2019 में सीमा विस्तार वाले इलाकों को शामिल करने के साथ परिसीमन के आदेश दिए थे। फिरोजाबाद जिले में नगर निगम फिरोजाबाद एवं मक्खनपुर नगर पंचायत में परिसीमन किया जाना था। फिरोजाबाद नगर पंचायत में श्रीराम कालोनी वाला इलाका शहर में शामिल होने के कारण उसे वार्ड नंबर 34 (ठारपूटा) में शामिल कर लिया है। अभी तक वार्ड नंबर 29 के पार्षद श्रीराम कॉलोनी का विकास कार्य पार्षद विनाका देवी राठौर देख रही थी। अन्य वार्डों में कोई बदलाव का प्रस्ताव फिलहाल नहीं है। वहीं पांच ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनीं नगर पंचायत मक्खनपुर को 15 वार्डों में बांटते हुए सीमाओं का निर्धारण कर दिया है। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ-साथ इन 15 वार्डों के सभासदों का चुनाव हो सकेगा।
विज्ञापन

मक्खनपुर नगर पंचायत में कुछ इस तरह होगी वार्डों की सीमा
-वार्ड एक नगला तुरकिया-भाग एक-पूरब में तालाब,पश्चिममें वीके मक्खन घर के सामने वाली गली,उत्तरमें एनएच-टू,दक्षिण में बैंक ऑफ इंडिया का उत्तरी भाग।
-वार्ड दो नगला तुरकिया भाग दो-पूरब में मुन्नी प्रधान के घर के सामने वाली गली,पश्चिम में प्रमोद के घर के सामने वाली गली,उत्तर में फौजी टायर वालों के घर के सामने वाली गली,दक्षिण में लुक्का के घर के सामने वाला रोड को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वार्ड नंबर तीन आंबेडकर पार्क मोहल्ला-पूरब में बैंक ऑफ इंडिया,पश्चिम में पंचायतघर मक्खनपुर,उत्तर में अर्जुन सिंह दारोगाजी के सामने वाली गली, दक्षिण में सदर बाजार रोड,
-वार्ड संख्या चार में बिल्टीगढ रघोल-पूरब में प्रेमचंद्र की चक्की,पश्चिम में तालाब,उत्तर में पंचायतघर बिल्टीगढ़ व दक्षिण में नया हाइवे शामिल है।
-वार्ड संख्या पांच मक्खनपुर दक्षिणी- पूरब में चिम्मन ठेकेदार के सामने वाली गली,पश्चिम में अहिल्याबाई स्कूल, उत्तर में बिल्टीगढ़ चौराहा,दक्षिण में पानी की टंकी।
-वार्ड संख्या छह बाजे वाली गली -पूरब में स्टेशन रोड,पंश्चिम में इमली वाली गली, उत्तर में सदर बाजार रोड, दक्षिण में पंचायतघर।
-वार्ड संख्या सात गांधीनगर- पूरब में इंदुमई रोड, पश्चिम में माता मंदिर नगला मवासी,उत्तर में नया बाईपास,दक्षिण में एनएच-दो।
-बार्ड संख्या आठ बिल्टीगढ़ देवजीत भाग एक- पूरब में कुशवाह गली,पश्चिम में राजू शर्मा के सामने वाली गली, उत्तर में सिरसा नदी,दक्षिण में प्रेम सिंह चौहान के सामने वाली गली।
-वार्ड संख्या नौ नारायण बस्ती- पूरब में नसीरपुर रोड,पश्चिम में स्टेशन रोड, उत्तर में सदर बाजार रोड,दक्षिण में रेलवे क्रॉसिंग शामिल है।
-वार्ड संख्या दस नबादा- पूरब में नगला बहादुर की पूर्वी सीमा,पश्चिम में एचपी पेट्रोल पंप,उत्तर में नगला रमियां,दक्षिण में एनएट-2।
-वार्ड संख्या 11नई बस्ती - पूरब में भोलेनाथ धर्मकांटा, पश्चिम में बैंक ऑफ इंडिया, उत्तर में नेशनल हाइवे,दक्षिण में एसबीआई एटीएम तक।
-वार्ड संख्या 12 जरारी - पूरब में राजकुमार कपूरी देवी जनता इंटर कालेज,पश्चिम में जेबड़ा तिराहा, उत्तर में सदर बाजार रोड,दक्षिण में रेलवे लाइन।
-वार्ड संख्या 13 बेलोन माता मोहल्ला -पूरब में मीरा के घर के सामने वाली गली,पश्चिममें जैन मंदिर वाली गली,उत्तर में संदलपुर रोड,दक्षिण में वेलोन माता मंदिर,
-वार्ड संख्या 14 जिजौली -पूरब में सुशील प्रधान वाली गली, पश्चिम में मक्खनपुर सीमा का पश्चिमी भाग,उत्तर में सदर बाजार रोड,द क्षिण में रेलवे क्रासिंग तक
-वार्ड संख्या 15 पथवारी माता मोहल्ला-पूरब में अमित के घर के सामने वाली गली,पश्चिम में बिस्टीगढ़ देवजीत का पश्चिमी सीमा, उत्तर में मक्खनपुर कोल्ड स्टोर,दक्षिण में पोस्ट ऑफिस बिल्टीगढ़ तक होगा।

मक्खनपुर नगर पंचायत के साथ ही फिरोजाबाद नगर निगम के परिसीमन के प्रस्ताव मिल गए हैं। मक्खनपुर नगर पंचायत में 15 वार्ड होंगे और नगर निगम में वार्डों में बढ़ोत्तरी का कोई प्रस्ताव नहीं है। परिसीमन को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी परीक्षण करके शासन को भेजेगी।
- अभिषेक कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed