{"_id":"629cf506f9344462df1b4f89","slug":"nagar-nigam-firozabad-news-agr535936867","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, दुकानें बंदकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, दुकानें बंदकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, दुकानें बंदकर किया प्रदर्शन
बरामदे को खाली कराने के लिए नगर निगम के नोटिस से है नाराजगी, नगर विधायक को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख बाजार शास्त्री और चंद्रशेखर आजाद के व्यापारियों ने रविवार को नगर निगम के खिलाफ दुकानें बंदकर प्रदर्शन किया। ये सभी निगम द्वारा बरामदा खाली कराए जाने के नोटिस से नाराज हैं। नाराज व्यापारियों ने चेतावनी दी की यदि उनका उत्पीड़न किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन के अफसरों की होगी। इस संबंध में नगर विधायक मनीष असीजा को भी ज्ञापन दिया।
शास्त्री मार्केट और चंद्रशेखर आजाद मार्केट में नगर निगम की दुकानें हैं। दो मंजिला बाजार में बने बरामदा का उपयोग करने के लिए दुकानदारों ने दीवार लगा लीं हैं। नगर निगम ने दुकानदारों को बरामदे में लगी दीवारें और बरामदे से अतिक्रमण को हटाने को शनिवार नोटिस जारी किया। निगम की ओर से नोटिस मिलते ही व्यापारी नाराज हो गए। शनिवार रात व्यापारियों ने बैठक करके आंदोलन करने की रणनीति तय की। इसी क्रम में रविवार को व्यापारियों ने बाजार बंद करके नगर निगम की इस कार्रवाई का विरोध किया। व्यापारियों ने नगर निगम अफसरों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। गुस्साए व्यापारी नारेबाजी करते हुए नगर विधायक मनीष असीजा के जलेसर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे। नगर विधायक को पूरे मामले से अवगत कराने के साथ उनको ज्ञापन सौंपकर समस्या के निस्तारण की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा जारी किए नोटिस वापस नहीं लिए जाते तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। विरोध करने वालों में रवि वर्मा, महेश यादव, पंकज अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, अमन मिट्टा, यश बंसल, सोनू धरना, प्रशांत माहेश्वरी आदि शामिल रहे।
...क्या बोले व्यापारी......
-अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर नगर निगम व्यापारियों का शोषण करने में लगा हुआ है। इस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि नगर निगम ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
- संजय बंसल टिल्लू
बरामदे में सामान रखने से न तो अतिक्रमण हो रहा है और न ही किसी तरह से यातायात व्यवस्था बाधित हो रहा है। इसके बाद भी नगर निगम व्यापारियों को नोटिस जारी कर उनका शोषण करने में लगा है। जिसको किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे।
- राधेश्याम अग्रवाल
नगर निगम व्यापारियों का शोषण कर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। शहर में जिन स्थानों पर जाम लगता है। वहां पर नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई। सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों को नहीं हटाया गया। जो हादसे का कारण बन रहे हैं।
- ब्रजेश शर्मा
नगर निगम के अफसर प्रदेश सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। सरकार ने अवैध पार्किंग और फुटपाथ व सड़क खाली कराने को कहा है। जिससे जाम न लगे। बरामदे में सामान रखने से जाम नहीं गलता और न ही लोगों को दिक्कत होती है।
- राजू
जिले का प्रमुख बाजार है शास्त्री मार्केट
सदर बाजार स्थित शास्त्री व सुभाष मार्केट जिले का प्रमुख बाजार है। यहां हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष शॉपिंग करने को आते है। दोनों बाजारों में करीब 101 दुकानें है। यह दुकानें करीब 40 साल पुरानी हैं।
आगरा गेट के दुकानदारों ने मेयर को संबोधित सौंपा पत्र
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आगरा गेट सुभाष बाजार समिति के अध्यक्ष परशुराम लालवानी, महामंत्री मुकेश उपाध्याय व कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने दुकानदारों के साथ मेयर नूतन राठौर को ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने कहा कि नगर निगम के आगरा गेट बाजार स्थित बरामदा पूरी तरह से खाली है। इसके बाद भी बिना वजह नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत एसपी सिटी कार्यालय के बराबर, चंद्रशेखर आजाद व शास्त्री मार्केट से की जाए। गरीब दुकानदारों को परेशान न किया जाए।