फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagar nigam

नगर निगम में पार्षदों का हंगामा, नारेबाजी, धरना दिया

Mon, 21 Dec 2020 05:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर निगम के गेट पर धरना देते पार्षदगढ़ के साथ महिला पार्षद - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। टेंडर होने के बाद भी क्षेत्र में विकास कार्य शुरू न होने पर नाराज पार्षदों ने सोमवार को नगर निगम में हंगामा किया। पार्षदों ने धरना दिया और नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। विकास कार्यों की मांग को लेकर नारेबाजी की। बोर्ड की बैठक न होने और ठेकेदारों से कमीशन लेने सहित कई मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

सड़क और पानी की मांग को लेकर वार्ड नंबर 63 की पार्षद शाहजहां बेगम अपने पति रिजवान, वार्ड नंबर 68 के पार्षद शाह खालिद, वार्ड नंबर 56 के इरशाद, वार्ड नंबर 65 के इरशाद, वार्ड नंबर 48 की गुडिया बेगम, वार्ड नंबर 14 के हाजी फिरोज खां, वार्ड नंबर 54 के हाजी हबीब खां फौजी क्षेत्र के विकास और पानी की समस्या को लेकर दोपहर करीब 12 बजे धरने पर बैठ गए। साथी पार्षदों और उपसभापति संतोषी देवी राठौर ने आक्रोशित पार्षदों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनका कहना था कि जब तक उनके क्षेत्र का विकास नहीं होगा, वह धरने से नहीं उठेंगे। दोपहर करीब पौने दो बजे नगर आयुक्त विजय कुमार ने पार्षदों को सात दिन का समय देने के साथ ही आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। तब कहीं जाकर पार्षद धरने से उठे। जीवाराम हॉल में अपर नगर आयुक्त शिव सिंह का घेराव करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। पार्षदों का आरोप है कि अपर नगर आयुक्त फर्जी तरीके से शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।
विज्ञापन

ठेकेदारों से कमीशन लेने और मनमाने तरीके से काम करने का आरोप
नगर आयुक्त विजय कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए उपसभापति संतोषी राठौर ने कहा कि निर्माण विभाग के अधिकारी ठेकेदारों से 27 प्रतिशत का कमीशन ले रहे हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत मनमाने तरीके से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिए गए। नगर के गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियों और पार्षदों से कोई सुझाव नहीं लिया गया। करोड़ों रुपये नगर निगम के खातों में पड़ा है। शहर की जनता सड़क, पानी और साफ सफाई के लिए मांग कर रही है। शिकायतों का फर्जी तरीके से निस्तारण किया जाता है। ज्ञापन देने के दौरान उपसभापति संतोष देवी राठौर, रेखा यादव, विमला सिंह, अभिनेंद्र यादव, विनीता अग्रवाल, विनाका देवी राठौर, गुलशन, रानी बेगम, देवेंद्र राजपूत, हरीओम चटनी, विद्याराम शंखवार, मनोज शंखवार, संजय राठौर, अकरम खां, गेंदालाल, विनोद राठौर, मोहित अग्रवाल के साथ अन्य पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ ठेकेदार के खिलाफ की जाती है कार्रवाई
पार्षदों ने कहा कि अधिकारी निरीक्षण के दौरान सिर्फ ठेकेदार पर कार्रवाई करते हैं। जबकि जो अधिकारी दोषी है उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। एक्सईएन अमरेंद्र गौतम को उनके मूलपद पर भेजने के साथ ही अतिरिक्त चार्ज खत्म करने की मांग पार्षदों ने नगर आयुक्त विजय कुमार के समक्ष रखी।

यह हैं मुख्य मांगे
- स्वच्छता मिशन के नाम पर करोड़ों रुपया बोर्ड की बिना सहमति से खर्च किया गया है।
- एक वर्ष से लगातार विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये सरकार द्वारा निगम को दिया जा रहा है फिर भी काम नहीं हो रहे
- एक वर्ष से बोर्ड सदन की बैठक व कार्यकारिणी की बैठक नहीं हुई है।
- टेंडरों की प्रक्रिया में वाहनों के क्रय करने का तरीका लंबा खींचने के पीछे कमीशनखोरी है।
नहीं हुआ निस्तारण तो लखनऊ जाएंगे पार्षद
पार्षदों ने कहा कि यदि सात दिनों के अंदर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री को पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगे।
नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन
ज्ञापन लेने के बाद नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा पार्षदों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन को डीएम चंद्र विजय सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा। बोर्ड की बैठक जल्द करा दी जाएगी। शेष मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed