{"_id":"5fdf5d038ebc3e3b6074c58f","slug":"nagar-nigam-firozabad-news-agr472767120","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर होने के बाद भी काम न होने पर गुस्साए पार्षद, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर होने के बाद भी काम न होने पर गुस्साए पार्षद, नारेबाजी
विज्ञापन
नगर निगम में अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते पार्षदगण
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अधूरे पड़े शहर के विकास और टेंडर प्रक्रिया के पूरा न होने को लेकर पार्षदों में आक्रोश है। रविवार को पार्षदों की एक बैठक नगर निगम के पार्षद कक्ष में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पार्षदों ने सामूहिक रुप से निर्णय लिया कि सोमवार को नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पार्षदों ने नगर निगम परिसर में नारेबाजी भी की।
बैठक के दौरान उपसभापति संतोषी देवी राठौर के पति पार्षद प्रतिनिधि संजय राठौर ने कहा कि टेंडर होने के बाद भी शहर का विकास रुका पड़ा है। गलियां कच्ची है, जो पानी की निकासी का रास्ता नहीं है। वार्डों में वाहनों की कमी के कारण देर से कूड़ा उठान हो रहा है। लोगों को दिक्कत हो रही है। सारिक सलीम ने कहा कि 14वें वित्त की धनराशि से करीब 142 कामों के लिए टेंडर डाले गए थे जिनको करीब 17 नवंबर को खोल दिया गया। एक माह बीत जाने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी टेंडरों से संबंधित कागजी कार्रवाई को पूरा नहीं कर सके है। अब 15वें वित्त की धनराशि भी विभाग को मिल गई। विकास कार्य के लिए पार्षद नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को अधिकारियों से मुलाकात करने के साथ ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान रेखा यादव, राजू गोरख, देवेंद्र कुमार, गेंदालाल, सारिक सलीम, विजय शर्मा, नरेश कुमार, विनाकादेवी, पार्षद पति किशन मुरारी, संजय राठौर के साथ अन्य पार्षद मौजूद रहे। नगर आयुक्त विजय कुमार का कहना है कि पार्षदों की बैठक की जानकारी नहीं है और न ही पार्षदों ने कोई ज्ञापन उन्हें दिया है।