फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nagar nigam

विकासकार्य न होने से आहत पार्षद ने किया आत्महत्या का प्रयास, अधिशाषी अभियंता कार्यालय में मची खलबली

Thu, 02 Jul 2020 02:43 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 02:43 PM IST
सार

निर्दलीय पार्षद मुनेंद्र यादव ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की

विज्ञापन
nagar nigam
नगर निगम स्थित एक कार्यालय में फांसी लगाने के प्रयास क़ी घटना के बाद पार्षद मुनेंद्र को थाने ले ज? - फोटो : FIROZABAD

विस्तार

प्रस्ताव देने के बावजूद विकास कार्य नहीं कराए जाने से आहत वार्ड संख्या 25 के निर्दलीय पार्षद मुनेंद्र यादव ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद पार्षद विजय यादव एवं ठेकेदार ने गमछे को चाकू से काटकर उन्हें नीचे उतारा। पार्षद के कदम से नगर निगम में हड़कंप मच गया। जानकारी पर निगम के अधिकारी के साथ ही थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस फांसी लगाकर जान देने की कोशिश करने वाले पार्षद को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटनाक्रम के संबंध में अधिशाषी अभियंता ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर निगम में बुधवार दोपहर तकरीबन तीन बजे निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल पांडेय निगम स्थित कार्यालय में बैठे थे। तभी वार्ड संख्या 25 से निर्दलीय पार्षद मुनेंद्र यादव वार्ड संख्या 35 के पार्षद अभिनेंद्र यादव के साथ उनके कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन


यहां मुनेंद्र ने अधिशासी अभियंता अतुल पांडेय से 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत पारित प्रस्तावों की लिस्ट देखने को मांगी। इस पर एक्सईएन अतुल पांडेय ने लिपिक सुरेंद्र रावत से लिस्ट लाने को कह दिया। तभी पार्षद मुनेंद्र यादव अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) की मेज पर चढ़ गए और अंगोछे से गले में फंदा लगाकर फंखे पर लटक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यहां मौजूद लिपिक सुरेंद्र रावत, कंप्यूटर ऑपरेटर निशांत बघेल, सहायक अभियंता राजेश कुमार, पार्षद विजय शर्मा, ठेेकेदार रवि, संजय ने चाकू से अंगोछा काटकर पार्षद को पंखे से नीचे उतारा। घटना की जानकारी के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया। सूचना पर अपर नगर आयुक्त शिव सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

नगर निगम के अधिकारियों ने घटना की जानकारी थाना उत्तर पुलिस को दी। सूचना परथानाध्यक्ष उत्तर नीरज मिश्रा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी नगर निगम के अफसरों से ली। अधिशासी अभियंता अतुल पांडेय ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। इस बीच घटना की जानकारी होने पर पार्षद अशोक राठौर, सुभाष यादव, मोहित अग्रवाल, भाजपा नेता किशन मुरारी अग्रवाल भी नगर निगम पहुंच गए।

पार्षद का आरोप, क्षेत्र में नहीं कराए जा रहे विकास कार्य
फांसी लगाकर जान देने की कोशिश करने वाले पार्षद मुनेंद्र यादव का आरोप है कि उनके क्षेत्र में नगर निगम अधिकारियों द्वारा विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं।

14वें वित्त में नगर निगम की मिली करोड़ों की धनराशि से होने वाले विकास कार्य के लिए उन्होंने अपने वार्ड के मोहल्ला ढोलपुरा में तीन, नगला मोती में एक, नई आबादी नगला पचिया की चार गलियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को दिए थे लेकिन इन प्रस्तावों को नगर निगम अधिकारियों द्वारा निरस्त कर दिया गया। हालांकि अन्य पार्षदों के प्रस्तावों को पास कर बजट स्वीकृत कर दिया है।

‘किस कारण किया जा रहा गिरफ्तार’

फिरोजाबाद। अधिशासी अभियंता अतुल पांडेय द्वारा तहरीर देने के बाद पुलिस ने पार्षद मुनेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस पार्षद को गाड़ी में बैठाने लगी तो पार्षद मुनेंद्र यादव ने गाड़ी में बैठने ने इंकार कर दिया। पार्षद ने एसओ उत्तर नीरज मिश्रा से सवाल किया कि थाने क्यों ले जाया जा रहा है। एसओ ने कहा कि आप के खिलाफ तहरीर है। इसलिए थाने ले जाया जा रहा है। इसके बाद पार्षद पुलिस की गाड़ी में बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed