फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagar nigam

नगर निगम ने 70 डेयरियाें को चिह्नित कर नोटिस दिए

Wed, 09 Oct 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
आर्य नगर स्थित दूध की डेरी में बधें पशु - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर में संचालित दुग्ध डेयरियों को शहर से बाहर करने का प्रस्ताव सदन में पास होने के बाद नगर निगम अधिकारियों ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। अभी तक कुल 70 डेयरियों को चिह्नित किया जा चुका है। शेष डेयरियों को चिह्नित करने का काम अब टैक्स विभाग द्वारा किया जाएगा। डेयरी संचालक नगर निगम प्रशासन के इस निर्णय को गलत बता रहे हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में छोटी और बढ़ी करीबन 100 से अधिक डेयरियां संचालित है। इसमें से 70 को नगर निगम के अधिकारी चिह्नित कर नोटिस भी थमा चुके हैं, लेकिन अभी तक आगे की कार्रवाई नहीं की गई। वहीं इस कार्रवाई को लेकर डेयरी संचालकों में भी विरोध के स्वर सुनाई देने लगा है। डेयरी संचालकों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन का यह निर्णय पूरी तरह से गलत है। कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ होनी चाहिए, जो नगर निगम की जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर सड़क पर पशुओं को बांधकर कारोबार कर रहे है या फिर दूध निकालने के बाद पशु को सड़क पर खुला छोड़ देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed