{"_id":"deb9666c2e9cad7612303eaec862a2df","slug":"nagar-nigam-employes-protest-tender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर को लेकर निगम में हंगामा, ठेकेदार भिडे़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर को लेकर निगम में हंगामा, ठेकेदार भिडे़
बयूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 30 Mar 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार को नगर निगम में टेंडर हथियाने को लेकर ठेकेदार आपस में भिड़ गए।
नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों की ठेका पर भर्ती के लिए टेंडर निकाले गए हैं। इसमें 175 कर्मचारी नई आबादी, 175 कर्मचारी शहर में सफाई व्यवस्था के लिए रखे जाने हैं। 100-100 कर्मचारी नाला सफाई एवं सीवर गैंग में रखे जाने हैं। उक्त कर्मचारियों के लिए सोमवार को नगर निगम में तीन बजे तक टेंडर डाले गए। टेंडर खुलने से पूर्व ही करीब 4.30 टेंडर हथियाने को लेकर दो ठेकेदार उपेंद्र यादव व प्रताप गोला आपस में उलझ गए। मामला हॉट-टॉक से हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच एक ठेकेदार ने टेंडर पेटिका का उठाकर फेंक दिया। नगर आयुक्त रामऔतार रमन, उपायुक्त प्रमोद कुमार ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। वहीं पूरे मामले से डीएम को भी अवगत करा दिया गया है। नगर आयुक्त रामऔतार रमन का कहना है कि ठेकेदारों में आपस में विवाद हुआ है।