{"_id":"62965aa46e42826aab49f85c","slug":"nagar-negam-firozabad-news-agr535391657","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई और रोशनी की बेहतर व्यवस्था देना नगर निगम की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई और रोशनी की बेहतर व्यवस्था देना नगर निगम की जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई और रोशनी की बेहतर व्यवस्था देना नगर निगम की जिम्मेदारी
घर-घर कचरा संग्रहण परियोजना के उद्घाटन समारोह में बोलीं मेयर नूतन राठौर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सफाई और रोशनी की बेहतर व्यवस्था करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। अब सड़कों पर कूड़ा-कचरा नहीं दिखेगा। यह कहना है मेयर नूतन राठौर का।
नगर निगम के जीवाराम हॉल में समारोह पूर्वक मेयर ने घर-घर कचरा संग्रहण परियोजना का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वच्छता आज और बेहतर कल की तर्ज पर प्लान तैयार किया गया है। इसकी जिम्मेदारी लॉयन सर्विसेस लिमिटेड को सौंपी गई है। कंपनी को पांच साल का ठेका दिया गया है। यदि कंपनी बेहतर कार्य करती है तो आगे भी कार्यकाल बढ़ा दिया जाएगा। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। योजना के अनुसार, नियमित रूप से हर घर से कचरा संग्रहण हो, इसकी जीपीएस सिस्टम से मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे पूर्व मेयर नूतन राठौर, अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर उपनगर आयुक्त संतोष यादव, जोनल सेनेटरी आफीसर दलवीर सिंह, विजय शर्मा, पूनम शर्मा, गेंदालाल राठौर, सुनील मिश्रा, आशीष यादव मौजूद रहे।
एक लाख 20 हजार घरों से एकत्रित होगा कूड़ा
नगर निगम के जीवाराम हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लॉयन सर्विसेस लिमिटेड (एलएसएल) के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सुनील सिंह ने बताया संस्था नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों से 1,20, 766 घरों से डोर टू डोर योजना के तहत कूड़ा एकत्रित करेगी। इसके साथ 50 कॉमर्शियल दुकानों, 10 हजार नॉन कॉमर्शियल दुकानों, 70 बल्क जेनरेटर्स व 28 सामुदायिक शौचालयों से कचरा एकत्रित करने का कार्य किया जाएगा। निश्चित समय पर कूड़ा गाड़ी लेने जाएगी। इस व्यवस्था से दुकानों, घरों के बाहर या रोड पर कचरा फेंकने से होने वाली गंदगी से निजात मिलेगी।
25 डलाबघरों को कराया जाएगा बंद
मेयर नूतन राठौर ने बताया कि नगर निगम के 70 वार्डों में से डोर टू डोर अभियान के तहत अभी 41 वार्डों से कूड़ा एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। शेष बचे वार्डों में जल्द ही डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिन 41 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। उन क्षेत्रों के 25 डलाबघरों को बंद कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिससे सड़कों पर आने वाले दिनों में कूड़ा दिखाई नहीं देगा।