{"_id":"63dce6c356476c1d1c4300f5","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-50231-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एक कक्ष में परीक्षा देंगे 40 परीक्षार्थी, निगरानी के लिए बनेंगे 7 सचल दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एक कक्ष में परीक्षा देंगे 40 परीक्षार्थी, निगरानी के लिए बनेंगे 7 सचल दल
Fri, 03 Feb 2023 04:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 03 Feb 2023 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कक्ष में परीक्षा देंगे 40 परीक्षार्थी, निगरानी के लिए बनेंगे 7 सचल दल
जिले के 125 परीक्षा केंद्रों का बनेगा रूट चार्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए इस बार पुख्ता व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच एक कक्ष में 40 परीक्षार्थी ही बैठेंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिले में सात सचल दल भ्रमण करेंगे। कंट्रोल रूम से सचल दल को पल- पल की जानकारी भी मुहैया कराई जाएगी।
बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। पोर्टल पर कक्ष निरीक्षकों सहित स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि का विवरण अपलोड हो रहा है। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल में 44977 परीक्षार्थी व इंटर में 40336 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिले में परीक्षा संपादित कराने के लिए 125 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। नकलविहीन परीक्षा संपादित कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
परीक्षा केंद्रों सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर भी लगाए गए है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जा रहा है। लखनऊ से इसकी निगरानी की जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक व सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा तीन सचल दल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि परीक्षा के दौरान तीन सचल दल बनाए जाएंगे। ये दल किसी भी केंद्र पर जाकर परीक्षा के दौरान चेकिंग आदि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से जो निर्देश मिले हैं, उसी के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी। इसे नकल विहीन और व्यवस्थित ढंग से कराना ही लक्ष्य है।