फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: इस बार बोर्ड परीक्षा में डीआईओएस लगाएंगे ड्यूटी

Wed, 25 Jan 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 25 Jan 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
NA
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड ने इस बार परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी की प्रक्रिया फिर बदल दी है। शिक्षकों की ड्यूटी इस बार डीआईओएस द्वारा लगाई जाएगी। जबकि पिछली बार यह ड्यूटी बोर्ड द्वारा लगाई गई थी।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2022 में परीक्षा में कक्ष निरीक्षक, पर्यवेक्षक आदि ड्यूटी बोर्ड द्वारा ही लगाई गई थी। लेकिन इस सत्र में यह जिम्मेदारी डीआईओएस को दे दी गई है। लिखित परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक आदि की ड्यूटी अब डीआईओएस द्वारा ही लगाई जाएगी। पिछले सत्र में ऑनलाइन ड्यूटी लगने से कई शिक्षकों को बहुत दूर के परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया था, जिस कारण से परीक्षा केंद्र देरी से पहुंचने जैसी शिकायतें भी हुई थी। परीक्षा के संबंध में हुई वर्चुअल मीटिंग में जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार 125 परीक्षा केंद्रों पर चार हजार से अधिक कक्ष निरीक्षक आदि की ड्यूटी लगाई जाएगी। जबकि 200 कक्ष निरीक्षक अतिरिक्त रखे जाएंगे। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक केंद्र व्यवस्थापक और एक-एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की जाएगी। यह कार्य जारी है और जल्द पूरा कर इसकी जानकारी बोर्ड को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में पहुंची उत्तरपुस्तिकाओं की दूसरी खेप
फिरोजाबाद। जिले में उत्तरपुस्तिकाओं की दूसरी खेप मंगलवार को सुबह पहुंच गई। पीडी जैन कॉलेज में उत्तर-पुस्तिकाओं को रखवाया गया है। परीक्षा की तिथि नजदीक आने पर यहां से वितरित किया जाएगा।

एक लाख 90 हजार उत्तर-पुस्तिकाएं पूर्व में आ चुकी थी। मंगलवार को हाईस्कूल की 50 हजार और 40 हजार बी कॉपी आईं। वहीं इंटरमीडिएट की 35 हजार और 12 हजार बी कॉपी आईं। डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि उत्तर-पुस्तिकाओं का सत्यापन कराकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने का कार्य शुरु होगा। अभी स्ट्रांगरूम चेक किए जा रहे हैं। हमारी टीमें लगातार निरीक्षण करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed